ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
उत्तरप्रदेश

PG हॉस्टल में देह व्यापार… नौकरी के नाम पर महिलाओं से कराया जा रहा था गंदा काम, वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है. यह गंदा काम जिले के साहिबाबाद के एक पीजी हॉस्टल में चल रहा था. पुलिस ने हॉस्टल संचालिका समेत 4 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है. वहीं हॉस्टल से चार महिलाओं का रेस्क्यू किया गया है. यहां महिलाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर उन्हें इस गंदे धंधे में धकेला जाता था.

पुलिस ने छापेमारी की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीजी हॉस्टल के भीतर महिलाओं को नौकरी दिलाने के नाम पर बुलाया जाता है, फिर उनके अश्लील वीडियो बनाकर महिलाओं को ब्लैकमेल किया जाता था. उन्हें जबरन गलत काम करने के लिए मजबूर किया जाता था. पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि कस्टमर ढूंढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी इस्तेमाल किया जाता था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर महिलाओं की तस्वीर भेज कर उनके शरीर के रेट फिक्स किए जाते थे.

हॉस्टल में चलता था देह व्यापार का धंधा

साहिबाबाद के पास इलाके के एक हॉस्टल में देह व्यापार का काम चल रहा था. छापेमारी के दौरान पुलिस ने इस हॉस्टल से चार महिलाओं को भी रेस्क्यू किया है. रेस्क्यू की गई महिलाओं ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह सभी नौकरी की तलाश में यहां पर आई थी. लेकिन उन्हें ब्लैकमेल कर इस गंदे काम में धकेल दिया गया. पुलिस ने सभी महिलाओं को जांच के लिए चिकित्सालय भेज दिया है. इस अवैध व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

मुखबिर ने दी थी पुलिस को सूचना

एसीपी साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि साहिबाबाद थाना क्षेत्र के चूना भट्टी इलाके में एजीपीजी हॉस्टल में देह व्यापार का व्यापार चलने की जानकारी पुलिस को मुखबिर द्वारा मिली थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पुलिस की एक टीम के साथ इस हॉस्टल पर छापेमारी की. छापेमारी मे पुलिस ने हॉस्टल से संचालिका के अलावा चार व्यक्ति भी मौके से हिरासत में लिए हैं.

हॉस्टल से मिली आपत्तिजनक सामग्री

पुलिस को हॉस्टल की तलाशी के दौरान हॉस्टल के अंदर से आपत्तिजनक सामग्री के साथ चार महिलाएं भी मौके से मिली है. महिलाओं ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह काम के सिलसिले में हॉस्टल संचालिका से मिलने आई थी. हॉस्टल संचालिका ने उन्हें काम दिलाने के बहाने पहले उनकी अश्लील वीडियो क्लिप बना ली, फिर उन्हें वीडियो को दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए इस देह व्यापार में धकेल दिया.

Related Articles

Back to top button