ब्रेकिंग
Delhi Police Action 2026: CJP प्रदर्शन से पहले राजधानी में हाई अलर्ट, स्टेडियम और जोन बनाकर रोके गए ... Pregnancy Test Correct Time: पीरियड मिस होने से पहले टेस्ट करना क्यों है सही नहीं? जानें प्रेगनेंसी ... Dhurandhar The Revenge Music: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' का ग्रैमी अवॉर्ड्स की रेस में शानदार सफ... India LPG Import: सितंबर में यूएई बना भारत का सबसे बड़ा एलपीजी सप्लायर, अमेरिका को पीछे छोड़ा IND vs SL Series: भारत-श्रीलंका सीरीज के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट हुआ पहला व... Traffic Restrictions in Delhi: लुटियंस और सेंट्रल दिल्ली में बदला ट्रैफिक रूट, पुलिस ने जारी की एडवा... Amrapali Scam News: महारानी बाग में ईडी का बड़ा एक्शन, आम्रपाली ग्रुप की 54 करोड़ की कोठी कुर्क Opt... MP OBC Reservation Dispute: हाईकोर्ट के फैसले पर सियासत गरमाई, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने Balaghat News: बकोड़ा में जनसंवाद के दौरान आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस नेता, विधायक अनुभा मुंजारे न... MP High Court Decision: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया 27% ओबीसी आरक्षण, 87:13 फॉर्मूले पर दिया ब...
मनोरंजन

शिल्पा शिंदे ने लगाए सिद्धार्थ पर गंभीर आरोप, बोलीं, ‘एसिड फेंकने की दी थी धमकी’

बिग बॉस की ट्रॉफी जीत चुके सिद्धार्थ शुक्ला का विवादों के साथ गहरा नाता हो गया है। बिग बॉस हाउस के अंदर कॉन्ट्रोवर्सी में रहने वाले सिद्धार्थ शो जीतने के बाद भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं।  इस बार उनके ऊपर आरोप लगाया है बिग बॉस-11 विनर और उनकी ‘सो कॉल्ड’ एक्स गर्लफ्रेंड शिल्पा शिंदे ने। शिल्पा इससे पहले भी उनके ऊपर आरोप लगाती रही हैं। फिनाले से पहले एक्ट्रेस ने बताया था कि वह एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं और यह रिश्ता काफी

मुश्किलों से भरा था। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि सिद्धार्थ उनके साथ मारपीट करते थे और गालियां देते थे। जब कभी मैं उनका फ़ोन नहीं उठाती थी, तो वह गुस्से में मुझे गालियां देता और अपशब्द बोलता था। जबकि इसके उलट जब वह मेरा फ़ोन नहीं उठाता था तो मैं उससे पूछ भी नहीं पाती थी, क्यूंकि पूछने पर वह मुझे पीटता था और गालियां देता था।

एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने यह भी बताया कि उन्होंने पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई हुई है, क्यूंकि सिद्धार्थ ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उन्होंने उसे छोड़ा तो वह मेरे चेहरे पर एसिड फेंक देगा। उन्होंने कहा कि अगर मेकर्स और बिग बॉस की क्रिएटिव टीम सिद्धार्थ जैसे इंसान को शो जिताती है, तो वे अपनी बिग बॉस 11 की ट्रॉफी वापस करने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ का नाम इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस के संग जुड़ चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button