ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

भारत बना रहा जम्मू-कश्मीर में अलग थिएटर कमान स्थापित करने की योजना: जनरल रावत

नई दिल्ली: प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि भारत जम्मू-कश्मीर में अलग थिएटर कमान स्थापित करने की योजना बना रहा है। जनरल रावत ने चुनिंदा पत्रकारों के एक समूह से कहा कि वायु रक्षा कमान अगले साल की शुरुआत में और पेनिसुलर कमान 2021 अंत तक शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना, भारतीय वायु रक्षा कमान के अधीन आएगी। लंबी दूरी की सभी मिसाइलें और वायु रक्षा से जुड़ी संपत्ति इसके दायरे में आएंगी।

जनरल रावत ने कहा,  भारत जम्मू-कश्मीर में अलग थिएटर कमान स्थापित करने की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना की पूर्वी और पश्चिमी कमान का विलय पेनिसुलर कमान में किया जाएगा। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने कहा कि भारत के पास अलग प्रशिक्षण एवं सैद्धांतिक कमान और लॉजिस्टिक्स कमान भी होगी। उन्होंने 114 लड़ाकू विमानों सहित बड़े सौदों की क्रमबद्ध तरीके से खरीदारी की नीति का समर्थन किया । जनरल रावत ने कहा कि स्वदेश निर्मित विमान वाहक पोत के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद नौसेना की तीसरे विमान वाहक पोत की मांग पर गौर किया जाएगा । उन्होंने कहा कि नौसेना के लिए विमान वाहक पोत की तुलना में पनडुब्बियां प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button