ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
मध्यप्रदेश

जन्मदिन मनाने गए थे दोस्त, डिलेवरी ब्वाय की हत्या कर वापस घर आकर सो गए

जबलपुर। जबलपुर के गौरीघाट के नावघाट में सनित तिवारी उर्फ सोनू (36) की हत्या के आरोपित वारदात को अंजाम देने के बाद घर चले गए। खून के दाग वाले कपड़े और हत्या में उपयोग किया गए चाकू को ठिकाने लगाया। उसके बाद आराम से सो गए। 27-28 अगस्त की मध्यरात्रि को हुए इस हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीसी फुटेज खंगाले तो पांच युवक वहां से हड़बड़ी में भागते दिखे।

युवक घर से गायब मिले, पुलिस का संदेह बढ़ गया

दो दिन तक 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए पुलिस संदिग्ध युवकों के घर तक पहुंच गई। दो युवक घर से गायब मिले। पुलिस का संदेह बढ़ गया। फिर अन्य तीन युवक को पकड़कर पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने घटना पर खुलासा किया। आरोपितों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है।

दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए उमाघाट गए थे

आरोपित एक दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए उमाघाट गए थे। लार्डगंज श्याम बैंड की गली में रहने वाला सनित तिवारी उर्फ सोनू (36) नावघाट पर एक तखत में लेटा था। आरोपितों ने उसे उठने के लिए बोला। मना करने पर आरोपित आक्रोशित हो गए। पांचों आरोपितों ने मिलकर उसे पकड़ा और चाकू से वार कर हत्या कर दी। पकड़े ना जाए इसलिए घर जाकर कपड़े और चाकू छिपा दिया। सोनू ऑनलाइन डिलेवरी का काम करता था।

फरार गोलू और आदित्य उर्फ आदी को पुलिस खोज रही

ग्वारीघाट थाना प्रभारी सक्तूराम मरावी ने बताया कि रांझी रिछाई रूपलाल कालोनी निवासी निखिल गौड़ (22) का रात जन्मदिन था। निखिल अपने साथी रूपलाल कालोनी रिछाई निवासी रोहित लोधी, बजरंग नगर रांझी निवासी अमित बेन, आदित्य सोनकर और गोलू के साथ 27 अगस्त की देर रात को उमाघाट पहुंचा। जहां, इन्होंने विवाद करते हुए वारदात की। अमित, निखिल, रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार गोलू और आदित्य उर्फ आदि की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button