ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
मनोरंजन

‘IC-814: द कंधार हाईजैक’ वेब सीरीज पर विवाद बढ़ा, सरकार ने Netflix India हेड को भेजा समन

IC-814: द कंधार हाईजैक वेब सीरीज विवाद में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट हेड को समन जारी किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्लैटफॉर्म के इंडिया कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल को कल यानी मंगलवार को पेश होने के लिए कहा गया है. अनुभव सिन्हा की वेब सीरीज IC-814: द कंधार हाईजैक में हाईजैकरों के नाम भोला और शंकर रखे जाने को लेकर काफी विवाद हो रहा है.

IC-814: द कंधार हाईजैक वेब सीरीज़ 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है. इसकी रिलीज़ के बाद से ही सोशल मीडिया पर इसको लेकर बवला मचा हुआ है. आरोप है कि मेकर्स ने इसमें जानबूझकर आतंकियों के नाम भोला और शंकर रखे हैं. ये सीरीज़ 1999 में हुए कंधार प्लेन हाईजैक पर बनाई गई है.

इस वेब सीरीज़ को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. प्रोडक्शन हाउस मैचबॉक्स शॉट्स ने बनारस मीडिया वर्क्स के साथ मिलकर इस वेब सीरीज़ को प्रोड्यूस किया है. ये सीरीज हाईजैक के दौरान प्लेन के पायलट रहे देवी शरण और पत्रकार श्रींजॉय चौधरी की किताब ‘फ्लाइट इंटू फियर: द कैपटन्स स्टोरी’ से प्रेरित है. समीक्षकों ने इस वेब सीरीज़ की जमकर तारीफ की. गमर नाम को लेकर बवाल हो गया.

क्या है नाम विवाद?

1999 में नेपाल से उड़ान भरने वाले भारतीय प्लेन को पांच आतंकियों ने हाईजैक कर लिया था. हाईजैकिंग के दौरान सभी आपस में कोड नेम के ज़रिए एक दूसरे से बात किया करते थे. इस हाईजैकिंग पर पहली किताब लिखने वाले नीलेश मिश्रा ने भी कहा है कि हाईजैकर्स ने हाईजैकिंग के दौरान अपने असली नामों का इस्तेमाल नहीं किया था. उन्होंने अपने नाम भोला, शंकर, बर्गर, डॉक्टर और चीफ रखे थे. पैसेंजर्स भी हाईजैकिंग के दौरान उन्हें इसी नाम से बुलाया करते थे.

क्या थे असली नाम?

हालांकि हाईजैकरों के असली नाम कुछ और ही थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हाईजैकरों के नाम इब्राहिम अतहर, सनी अहमद काज़ी, जहूर इब्राहिम, शाहिद अख्तर और सैयद शाकिर थे. आरोप है कि सीरीज़ में इन हाईजकरों के असली नाम का ज़िक्र नहीं किया गया है. लोग अनुभव सिन्हा और नेटफ्लिक्स पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं.

IC-814: द कंधार हाईजैक वेब सीरीज़ में विजय वर्मा, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, दीया मिर्जा, पत्रलेखा, पूजा गौर और कुमुद मिश्रा जैसे कई सितारे नजर आए हैं. इस सीरीज़ के ज़रिए ही अनुभव सिन्हा ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है. पर उनकी डेब्यू सीरीज़ पर ही बवाल हो गया है.

कंधार हाईजैक

24 दिसंबर 1999 को इंडियम एयरलाइंस की फ्लाइट 814 को हाईजैक कर लिया गया था. फ्लाइट में 191 लोग सवार थे. ये फ्लाइट नेपाल के काठमांडु से उड़ा था और दिल्ली इसे दिल्ली आना था. पर उड़ान के कुछ देर बाद ही पांच हाईजैकरों ने प्लेन को कब्ज़े में ले लिया. पहले प्लेन अमृतसर में उतारा गया. इसके बाद लाहौर, फिर दुबई और फिर अफगानिस्तान के कंधार में इसकी लैडिंग हुई थी. इसी घटना की पूरी कहानी वेब सीरीज़ में दिखाई गई है.

Related Articles

Back to top button