ब्रेकिंग
Amitabh Bachchan Apology: ट्वीट की नंबरिंग में हुई गलती तो महानायक अमिताभ बच्चन ने सरेआम मांगी माफी,... भारत और इंडोनेशिया के बीच प्रतिष्ठित सैन्य अभ्यास 'गरुड़ शक्ति' का 11वां संस्करण इंडोनेशिया में हुआ ... Jio Platforms IPO Listing: शेयर बाजार में रिलायंस के जियो का धमाकेदार डेब्यू, 30,200 करोड़ के मेगा आ... भारत बना आईफोन मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का एक्सपोर्ट पहुंचा 1 लाख करोड़ के ... ग्वालियर में मोबाइल पर श्रीराम के वीडियो देखने को लेकर खूनी संघर्ष, पति ने तलवार से पत्नी पर किया जा... Gaya Cyber Fraud Case: बिहार में चल रहा था अंतरराज्यीय साइबर ठगी का मिनी कॉल सेंटर, लोन और क्रेडिट क... Punjab News: पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में नशे की सामग्री मिलने का दावा करने वाले CRPF जवान को पुल... Ganga Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर... Ahoi Ashtami Vrat 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा अहोई अष्टमी का व्रत, संतान की लंबी उम्र के लिए ऐसे करें... Indian Railways Door-to-Door Parcel Service: अब घर से पिक होगा और डेस्टिनेशन पर पहुंचेगा पार्सल, रेल...
देश

भारत बना दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, ब्रिटेन और फ्रांस को छोड़ा पीछे

देश की अर्थव्यवस्था इस समय संकट के दौर से गुजर रही है लेकिन इसी बीच भारत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यूके रिपोर्ट के मुताबिक एक बार फिर भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत ने 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया।

अमेरिका का शोध संस्थान वर्ल्ड पोपुलेशन रिव्यू ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आत्म निर्भर बनने की पूर्व की नीति से भारत अब आगे बढ़ते हुए एक खुली बाजार वाली अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित हो रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के मामले में भारत 2940 अरब डॉलर के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। इस मामले में उसने 2019 में ब्रिटेन तथा फ्रांस को पीछे छोड़ दिया। ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 2830 अरब डॉलर है जबकि फ्रांस का 2710 अरब डॉलर है।

क्रय शक्ति समता (पीपीपी) के आधार पर भारत का जीडीपी 10,510 अरब डॉलर है और यह जापान तथा जर्मनी से आगे है। भारत में अधिक आबादी के कारण प्रति व्यक्ति जीडीपी 2170 डॉलर है। यह अमेरिका में प्रति व्यक्ति 62,794 डॉलर है। हालांकि भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर लगातार तीसरी तिमाही में कमजोर रह सकती है और 7.5 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत पर आ सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में आर्थिक उदारीकरण 1990 की दशक में शुरू हुआ है। उद्योगों को नियंत्रण मुक्त किया गया और विदेशी व्यापार एवं निवेश पर पर नियंत्रण कम किया। साथ ही सरकारी कंपनियों का निजीकरण किया गया। इसमें कहा गया है, ”इन उपायों से भारत को आर्थिक वृद्धि तेज करने में मदद मिली है। अमेरिका का वर्ल्ड पोपुलेशन रिव्यू एक स्वतंत्र संगठन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button