ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

दिल्ली: कूड़ा उठाने वाले अब वसूलेंगे 200 रुपए यूजर चार्ज

नई दिल्ली : जल्द ही नॉर्थ दिल्लीवालों को कूड़ा उठवाने के लिए यूजर चार्ज देने पड़ सकते हैं। जी हां नॉर्थ एमसीडी (North Delhi Municipal Corporation) इसी महीने 26 फरवरी से ही कूड़ा उठाने के लिए 200 रुपए चार्ज वसूल करेंगे। रिहायशी कॉलोनियों में रहनेवालों को न्यूनतम 50 रुपए/महीना और अधिकतम 200 रुपए/ महीना यूजर चार्ज देना होगा। कमर्शल कैटिगरी में अधिकतम यूजर चार्ज 500 रुपए तक है। एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि नॉर्थ एमसीडी लोगों को इसकी जानकारी देने के लिए पेपलेट और रसीदें छपवा रही है।

अधिकारी का कहना है कि नॉर्थ एमसीडी में मैनपावर काफी कम है। इसलिए डेंगू की दवाइयों के छिड़काव के साथ-साथ कचरा डीबीसी कर्मचारी यूजर चार्ज भी वसूल करेंगे। सभी एरिया में यूजर चार्ज कलेक्ट करने के लिए एक निश्चित समय तय किया जाएगा। अगर कोई लगातार दो या तीन महीनों तक यूजर चार्ज नहीं देता है तो उसके खिलाफ भारी जुर्माने का प्रावधान भी है। अवैध कॉलोनियों की तंग गलियों में घर-घर कूड़ा उठाने के लिए पहली बार एमसीडी ई-रिक्शा का इस्तेमाल करेंगी। सभी जोन को मिलाकर करीब 500-600 ई-रिक्शा का प्रबंध किया जाएगा।

ऐसे लगाया जाएगा यूजर चार्ज

रिहायशी कॉलोनियों में

  • 50 वर्ग मीटर तक 50 रुपए/ महीना
  • 50 वर्ग मीटर- 200 वर्ग मीटर तक 100 रुपए/ महीना
  • 200 वर्ग मीटर से अधिक 200 रुपए/महीना

कमर्शल कैटिगरी

  • स्ट्रीट वेंडर्स : 100 रुपए/ महीना
  • दुकानदार : 500 रुपए/महीना
  • होटल/ रेस्टोरेंट : 5 हजार रुपए/ महीना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button