ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीरः माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर लैंडस्लाइड, 3 श्रद्धालु घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू-कश्मीर के श्री माता वैष्णो देवी भवन मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है. पंछी हेलीपैड के पास भूस्खलन हुआ है, जिसमें श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर है. इस बीच माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया है. हालांकि यात्रा पर रोक नहीं लगाई गई है. ये यात्रा दूसरे रूट से जारी है.

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने पुष्टि की है कि मंदिर के रास्ते पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटना हुई है. श्राइन बोर्ड की आपदा प्रबंधन टीम तुरंत मौके पर पहुंची और प्रभावित लोगों को बचाने और सहायता प्रदान करने के प्रयास जारी हैं. अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किलोमीटर आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ, जिससे ऊपरी लोहे की संरचना का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया.

जम्मू-कश्मीर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसकी वजह सेभूस्खलन हुआ है. इससे पहले 15 अगस्त को दक्षिणी देवरी के पास श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन हुआ था, जिससे तीर्थयात्रियों के लिए पवित्र मंदिर की यात्रा अस्थायी रूप से बाधित हो गई थी. यह घटना क्षेत्र में भारी वर्षा के बीच घटी थी, जिसमें कोई हताहत नहीं हुआ था.

बताया जा रहा है कि मौसम खराब होने की वजह से भूस्खलन हुआ है. लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है जिसकी वजह से यह भूस्खलन हुआ है. राहत की बात रही है कि घटना के वक्त रास्ते पर श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं थी. जिस रास्ते पर भूस्खलन की घटना हुई है फिलहाल उस रास्ते पर श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी गई है.

Related Articles

Back to top button