ब्रेकिंग
Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि... Kharif Crop Girdavari Korba: किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समय पर गिरदावरी न होने से धान पंजीयन... Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya: कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू ने दी सलाह, ऐसे बचाएं अपनी धान... Raipur Central Jail Raid: रायपुर सेंट्रल जेल में अचानक पड़ी छापेमारी, 50 जवानों के साथ 4 घंटे तक चली... Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ...
देश

‘प्लास्टिक के डिब्बों में खाना देना बंद करें’, शख्स की सलाह पर Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल ने दिया ये जवाब

जोमैटो और स्विगी जैसे फूड डिलीवरी ऐप का इस्तेमाल करते समय हमने अक्सर देखा है कि खाना प्लास्टिक के कंटेनरों में पैक होकर आता है. लेकिन कई लोग जानते हैं कि प्लास्टिक के संपर्क में आने से गर्म खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. इसी मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए एक न्यूट्रिशनिस्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और जोमैटो-स्विगी से प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल बंद करने की गुजारिश की. इस वायरल पोस्ट पर जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने भी रिएक्ट किया है.

न्यूट्रिशनिस्ट ल्यूक कॉटिन्हो ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और Zomato, Swiggy के अलावा FSSAI को भी टैग करते हुए लिखा है, ‘प्लास्टिक में गर्म खाना लोगों को बीमार बना रहा है. कृपया अपने रेस्टोरेंट पार्टनर्स से कहें कि वह ये सुनिश्चित करें कि खाने की डिलीवरी बायोडिग्रेडेबल नॉन प्लास्टिक कंटेनर में हों.’ इसके साथ ही ल्यूक ने जोमैटो-स्विगी को यह भी बताया कि कई रेस्टोरेंट पहले से ही ऐसा करते आ रहे हैं. आप भी करें.

इसलिए है स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक

ल्यूक ने बताया कि प्लास्टिक के कंटेनरों की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है, क्योंकि कई प्लास्टिक में फेथलेट्स और बिस्फेनॉल जैसे हानिकारक केमिकल होते हैं. ये केमिकल गर्मी या एसिडिक परिस्थितियों में खाने के साथ घुल सकते हैं.

जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने किया रिएक्ट

न्यूट्रिशनिस्ट की वायरल इंस्टा पोस्ट पर जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने तुरंत प्रतिक्रिया दी. उन्होंने इस मुद्दे को प्रमुखता से सामने लाने के लिए ल्यूक को धन्यवाद दिया. साथ ही लोगों को यह भरोसा दिलाया कि वह उन रेस्टोरेंट को हाइलाइट करेंगे, जो सुरक्षित पैकेजिंग करते हैं, ताकि कस्टमर अधिक अलर्ट होकर ऑप्शन्स चुन सके. दूसरी ओर, ल्यूक ने भी गोयल को उनकी पोस्ट पर रिएक्ट देने और एक्शन लेने की दिशा में बढ़ने के लिए धन्यवाद दिया.

Related Articles

Back to top button