ब्रेकिंग
जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ... अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की नई पाबंदियों की तैयारी, राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'अपनी शर्तों पर खत्म ... झारखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट: 23 और 24 अगस्त को इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी, IMD का... झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का बड़ा अभियान: 63 लाख से अधिक वोटरों को नोटिस जारी रामगढ़ के हेहल स्थित स्पंज आयरन फैक्टरी में भीषण टरबाइन ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 गंभी...
मध्यप्रदेश

महिला को किया किडनैप, कपड़े उतरवाकर कराया मुजरा… फिर किया गैंगरेप

मध्य प्रदेश के इंदौर से शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां के कनाडिया थाना इलाके में एक महिला का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है. आरोपियों ने महिला को अश्लील वीडियो दिखाई फिर पीड़िता से मुजरा करवाया गया. आरोपियों में बड़ा स्टील कारोबारी और पूर्व पार्षद भी शामिल है. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कनाडिया थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित महिला ने पांच लोगों पर अपहरण कर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है . पीड़िता ने आरोपियों पर गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है. पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसके साथ शहजाद तेली, इरफान अली, सलीम बारीक, और नजर पठान के द्वारा उसका अपहरण कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया है.

कपड़े उतरवाकर कराया मुजरा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने पहले उसका अपहरण किया. उसके बाद वह उसे एक गोदाम में ले गए. वहां उसे पहले अश्लील वीडियो दिखाई गई. फिर उसके कपड़े उतरवाकर उससे मुजरा करवाया गया. पीड़ित महिला का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो उसे बेल्टों से पीटा गया. फिर सभी आरोपियों ने उसके साथ रेप किया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

पीड़िता पूर्व में कर चुकी है रेप मामले में समझौता

महिला ने जिन पर आरोप लगाया है, उनमें एक आरोपी इंदौर में स्टील का बड़ा कारोबारी है. वहीं दूसरा आरोपी देवास में पार्षद रह चुका है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. इस मामले में पीड़िता ने जिन पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया है, उसने पूर्व में एक आरोपी के खिलाफ रेप का प्रकरण दर्ज करवाया था. लेकिन महिला ने रेप के मामले में कोर्ट में समझौता कर लिया था, जिसके कारण आरोपी बरी हो गया था.

उसके बाद एक बार फिर इस महिला ने कोर्ट से बरी हुए आरोपी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में प्रकरण दर्ज करवाया है. वहीं आरोपियों ने प्रकरण दर्ज होने से पहले ही पुलिस को महिला के द्वारा ब्लैकमेलिंग करने से संबंधित तकरीबन सात से अधिक शिकायतें की थीं. पुलिस उन शिकायतों पर भी जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button