ब्रेकिंग
Crime News: चरित्र पर शक में खूनी खेल! पत्नी की तकिए से गला घोंटकर हत्या, राजस्थान भागे पति को पुलिस... Tragedy: खुशियां मातम में बदली! घर में चल रही थी शादी की तैयारी, हादसे में दूल्हे/युवक की दर्दनाक मौ... Hazaribagh Sohrai Art: ड्राइंग रूम से किचन तक पहुँची 500 साल पुरानी सोहराय कला, अब आधुनिक घरों की शा... Friendship vs Politics: "जीते कोई भी, मेयर तो हम ही बनेंगे", 20 साल की दोस्ती अब चुनावी मैदान में; आ... Palamu Crime Control: पलामू पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन', 102 खूंखार गैंगस्टर समेत 1214 अपराधी रडार पर; अ... Jharkhand Nikay Chunav 2026: नगर निकाय चुनाव में नामांकन का सैलाब, अब तक 1500 से अधिक पर्चे दाखिल; द... Palamu Triple Murder Case: पलामू तिहरे हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा; कत्ल में इ... Board Exam 2026: बोर्ड परीक्षा में 'जीरो फेलियर' का लक्ष्य, सचिव का सख्त आदेश- लापरवाही पर नपेंगे जि... Lok Bhavan Statue Garden: हरियाली और विरासत का अनूठा संगम, लोक भवन का 'मूर्ति उद्यान' बना पर्यटकों क... End of an Era: इतिहास के पन्नों में सिमटा ब्रिटिश काल का ऐतिहासिक रोपवे, खतरे के चलते विरासत को दी ग...
देश

सरकार बनते ही एक्टिव हुए केजरीवाल के मंत्री, प्रदूषण पर बुलाई 20 फरवरी को बैठक

नई दिल्ली: दिल्ली के नए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने राजधानी में प्रदूषण की समस्या पर कार्ययोजना बनाने के लिए 20 फरवरी को उच्च अधिकारियों की एक बैठक बुलाई है। राय ने कहा कि प्रदूषण में कमी लाना केजरीवाल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। एक अधिकारी ने कहा कि ‘सर्दियों के दौरान दिल्ली में प्रदूषण कैसे कम किया जाए’ इस विषय पर पर्यावरण विभाग के उच्च अधिकारियों को अपनी योजना का खाका प्रस्तुत करने को कहा गया है।

अधिकारी ने कहा कि शहर में प्रदूषण के स्तर को कम करने की योजना बनाने के लिए नए पर्यावरण मंत्री ने गुरुवार को विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक बुलाई है। गोपाल राय को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को पर्यावरण विभाग का दायित्व सौंपा था। दिल्ली में सर्दियों के दौरान प्रदूषण के स्तर पर लगाम लगाना राय के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। आम आदमी पार्टी ने अपने घोषणापत्र गारंटी कार्ड में प्रदूषण का स्तर तीन गुना कम करने का वादा किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button