ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
उत्तरप्रदेश

गाजियाबाद: मामूली विवाद में पति को आया गुस्सा, पत्नी के पेट में घोंप दिया चाकू, मौत

गाजियाबाद कमिश्नरी के खोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात एक महिला की उसके पति द्वारा चाकू मार कर हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई. पुलिस की टीम आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. हत्या की वजह पति-पत्नी का आपसी विवाद बताया जा रहा है.

पुलिस के मुताबिक, दोनों पति-पत्नी किराए के मकान में रहते थे. वह बरेली के रहने वाले थे. मृतक पत्नी एक्सपोर्ट कंपनी में सिलाई का काम करती थी. किसी बात पर दोनों में कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया. गुस्से में आरोपी पति ने रसोई में रखे सब्जी काटने वाला चाकू पत्नी के पेट में घोंप दिया. घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है.

रात में पति-पत्नी में हुई कहासुनी

पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 6 सितंबर की रात लगभग 8 बजे पुलिस को घटना के बारे में फोन पर सूचना मिली थी. पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. मौके पर जाकर जब पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि बरेली जिला निवासी लोकेश गंगवार अपनी पत्नी पूजा के साथ खोड़ा थाना क्षेत्र में सनी यादव के मकान में किराए पर रह रहा था. लोकेश की पत्नी पूजा गंगवार एक एक्सपोर्ट कंपनी में सिलाई का काम करती थी. शुक्रवार की रात दोनों में किसी मामूली बात पर विवाद शुरू हो गया.

पति ने पत्नी के पेट में घोंपा चाकू

विवाद इतना बड़ा की लोकेश ने पत्नी पूजा के पेट में घर में इस्तेमाल होने वाला चाकू घोंप दिया. चाकू लगने से पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे पुलिस ने फोर्ट अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात पूजा ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है. विवाद की वजह अभी तक पुलिस को पता नहीं चली है. आरोपी पति लोकेश गंगवार की तलाश में पुलिस की एक टीम को लगाया गया है. पुलिस ने पूजा की हत्या की सूचना उसके परिजनों को दे दी है. इसके बाद उसके परिजन गाजियाबाद आने के लिए बरेली से आ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button