ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
देश

दिल्ली में आज होगी ट्रस्ट की पहली बैठक, घोषित हो सकती है राम मंदिर निर्माण की तिथि

अयोध्याः लोकसभा में प्रधानमंत्री के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट गठन के ऐलान के बाद श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का सभी को इंतजार है। बुधवार को ट्रस्ट की पहली बैठक दिल्ली में होगी। ग्रेटर कैलाश में होने वाली इस बैठक में अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण की तिथि घोषित हो सकती है।

बैठक में विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा
आज होने वाली बैठक में मंदिर के नक्शे के साथ ही धन संग्रहण की योजना तैयार की जाएगी। ट्रस्ट गठन के साथ ही केंद्र सरकार ने यह तय कर दिया है कि मंदिर निर्माण के लिए सरकारी पैसे का व्यय नहीं किया जाएगा हालांकि अभी तक 6 करोड़ रुपए चंदे के रूप में एकत्रित किया जा चुका है। फंड के लिए चंदा जुटाने की रणनीति पर भी चर्चा होगी। इसके अलावा मंदिर निर्माण शुरू करने के मुहूर्त के साथ ही मंदिर निर्माण की पूरी अवधि तय करना भी बैठक का एजेंडा है।

नृत्य गोपाल दास भी ट्रस्ट में हो सकते हैं शामिल
इसके साथ ही मंदिर के नक्शे, धन की व्यवस्था और ट्रस्ट के सदस्यों की जिम्मेदारियों का बंटवारा भी किया जा सकता है। इसके अलावा ट्रस्ट में दो सदस्यों को नामित भी किया जा सकता है। इसका संकेत महंत नृत्यगोपालदास को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रण मिलने से मिला हैं। उम्मीद है उन्हें ट्रस्ट में शामिल किया जा सकता है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने 9 सदस्यों को नामित किया है। इनमें के. परासरन, जगतगुरु स्वामी वासुदेवानंद, जगतगुरु स्वामी विश्वास प्रसन्नतीर्थ, उडुपी ’स्वामी गोवददेव गिरि, युगपुरुष परमानंद, कामेश्वर चौपाल, डॉ. अनिल मिश्र, बिमलेंद्र मोहन, प्रताप मिश्र, महंत दिनेंद्र दास, निर्मोही अखाड़ा. इसके अतिरिक्त ट्रस्ट में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा नियुक्त एक-एक पदाधिकारी होंगे। निर्माण के दौरान पूजा के लिए भगवान राम की मूर्ति का स्थान तय करना भी बैठक का एजेंडा होगा।

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गठित राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में यूपी के दो IAS अफसरों को शामिल करने का फैसला किया गया है। इस बारे में बुधवार शाम ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक ऐलान किया जा सकता है। UP से दो IAS अफसरों को ट्रस्ट का नामित सदस्य बनाया जाना तय है। इनमें योगी सरकार के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी और अयोध्या के DM अनुज कुमार झा का नाम शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button