ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
उत्तरप्रदेश

सपा MLA के घर मिली थी लड़की की लाश, छापेमारी में मिली एक और बच्ची, करवाते थे ये काम

उत्तर प्रदेश के भदोही में समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के आवास पर बीते सोमवार को एक लड़की का संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ था. इस बीच, मंगलवार को श्रम प्रवर्तन विभाग और पुलिस की टीम ने अचानक विधायक के आवास पर छापा मारा. इस दौरान टीम ने एक नाबालिग लड़की को वहां से बरामद किया. लड़की घर में नौकरानी का काम कर रही थी.

लड़की की मौत मामले की जांच करने एसपी डॉ मीनाक्षी कात्यायन की टीम जब विधायक के आवास पर पहुंची तो वहां एक नाबालिग लड़की मिली. लड़की ने पुलिस को बताया कि वह सपा विधायक के यहां घरेलू कार्य बीते 8 वर्षों से कर रही है. फिर टीम लड़की को कोतवाली लेकर आई. यहां से कलेक्ट्रेट स्थित वन स्टॉप सेंटर को बच्ची सुपुर्द कर दी गई.

पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच कराई है

बाल कल्याण समिति (CWC) के अध्यक्ष पीसी उपाध्याय ने कहा कि पुलिस ने नाबालिग नौकरानी की मेडिकल जांच कराई है. पीसी उपाध्याय ने बताया कि बरामद की गई नाबालिग को बाल कल्याण समिति के समक्ष आधी रात में पेश किया गया और संबंधित मामले में अन्य विधिक कार्य के शेष होने के चलते एक दिन के लिए वन स्टॉप सेंटर में भेज दिया गया है. लड़की विधायक के यहां सात साल से क्या कर रही थी, पुलिस ने उससे जानकारी जुटाई है.

भदोही से दो बार विधायक का चुनाव जीत चुके हैं जाहिद बेग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के करीबियों में से एक विधायक जाहिद बेग भी हैं. भदोही विधानसभा सीट से जाहिद बेग ने दो बार विधायक का चुनाव जीता है. जिस लड़की का शव विधायक के घर से बरामद हुआ है, उसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है. वह विधायक के आवास पर सात साल से काम कर रही थी.

Related Articles

Back to top button