ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

भोपाल के बैरसिया में स्कूली छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने पर भड़का आक्रोश, हिंदू संगठन सड़क पर उतरे

भोपाल : बैरसिया क्षेत्र में रहने वाली कुछ छात्राओं को युवक लंबे समय से अश्लील मैसेज भेज रहे थे। साथ ही उनसे बात करने के लिए दबाव भी बना रहे थे। छात्राओं के मना करने पर युवक अश्लील वीडियो में कांट-छांट (मॉर्फ) कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी भी दे रहे थे। ऐसे ही एक मामले की शिकायत बैरसिया थाना पहुंची , तो पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपित अरमान मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बीच पता लगा कि अरमान के दो साथी भी अन्य दो छात्राओं के साथ इसी तरह की हरकत कर रहे थे। घटना का पता चलने पर बुधवार को हिंदू संगठनों ने बैरसिया थाने का घेराव कर विरोध जताया था। गुरुवार को शेष आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बैरसिया में हिंदू संगठन सड़क पर उतर आए हैं। उनकी मांग है कि अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाए।

सड़क पर उतरे हिंदू संगठनों को समझाने के लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे और जीप के बोनट पर खड़े होकर प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंचे हैं।

बैरसिया थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी 10 वीं की छात्रा है। इसी क्षेत्र में रहने वाला अरमान मंसूरी नाम का युवक छात्रा को फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील मैसेज भेजता था। साथ ही वह किशोरी के प्रति अशोभनीय कमेंट्स करते हुए जबरन बात करने के लिए दबाव बनाता था। बात करने से मना करने पर अश्लील वीडियो को मार्फ कर वायरल करने की धमकी देता था।
परेशान होकर छात्रा ने घटना के बारे में अपने घरवालों को बता दिया। इस पर स्वजन बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपित 24 वर्षीय अरमान मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button