ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

कोलकाता केस: डॉक्टर्स हड़ताल पर क्यों अड़े और सीबीआई जांच में अबतक क्या मिला…जानें अपडेट्स

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या मामले पर उठा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए कोलकाता में डॉक्टरों का प्रदर्शन लगातार जारी है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी डॉक्टर आरजी कर अस्पताल में लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. सर्वोच्च न्यायालय ने 9 सितंबर को प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को निर्देश दिया था कि वे सभी कल यानी 10 सितंबर शाम 5 बजे तक अपने अपने काम पर लौट जाएं. मगर सुप्रीम कोर्ट की मनाही के बाद भी डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है.

CM ममता और डॉक्टर्स के बीच नहीं बनी बात

डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त करने को लेकर ममता सरकार ने बातचीत का प्रस्ताव दिया था लेकिन बातचीत की शर्तों को लेकर दोनों पक्षों में गतिरोध अभी भी बना हुआ है. पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज मंत ने गुरुवार को प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टरों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन ममता बनर्जी के घंटों इंतजार के बाद भी डॉक्टर्स बातचीत के लिए तैयार नहीं हुए.

इसके बाद ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम लोगों से माफी मांगीं और डॉक्टरों से अपील की कि वे अपने अपने काम पर लौट आएं. प्रदर्शनकारी डॉक्टरों से बातचीत के लिए ममता बनर्जी ने करीब 2 घंटे से ज्यादा इंतजार की. महीने भर से प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों को ममता सरकार ने तीसरी बार बातचीत के लिए बुलाया था. मगर बातचीत नहीं हो सकी.

अपनी मांग पर अड़े रहे प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स

डॉक्टर्स मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर अड़े रहे और मीटिंग नहीं हो सकी. इसके बाद ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से माफी मांगी. उन्होंने कहा कि आज मैंने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों का दो घंटे इंतजार किया, लेकिन वे बातचीत के लिए तैयार नहीं हुए. मैं उन लोगों से माफी मांगना चाहती हूं जिन्हें लगा था कि आज डॉक्टरों और सरकार के बीच बैठक होगी और इस आंदोलन का हल निकलेगा.

ममता ने आगे कहा कि मैं भी इस मामले में न्याय चाहती हूं. इन डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से कोलकाता का हेल्थ सिस्टम ठप्प होता जा रहा है. कई जानें जा चुकी हैं. लाखों मरीजों की हालत खराब है. लोगों की खुशी के लिए मैं इस्तीफा देने को भी तैयार हूं.

सीबीआई जांच में अबतक क्या मिला

इस 9 अगस्त को इस घटना के एक महीने पूरे हो गए थे. सीबीआई लगाचार इस मामले की जांच कर रही है. हाल ही में जांच एजेंसी कोलकाता के प्रेसिडेंसी जेल जाकर मुख्य आरोपी संजय रॉय के दांतों के निशान लिए थे. बुधवार को सीबीआई ने आरोपी संजय रॉय, 4 जूनियर डॉक्टरों, 2 पुलिस अधिकारियों से एक बार फिर पूछताछ की थी. कोलकाता रेप मर्डर केस की गुत्थी को सुलझाने के लिए सीबीआई लगातार जांच कर रही है और हर एंगल से जांच कर रही है.

  • संजय रॉय मुख्य आरोपी, वारदात को उसने अकेले अंजाम दिया.
  • अस्पताल की CCTV फुटेज और फॉरेंसिक रिपोर्ट में संजय रॉय की वारदात में संलिप्तता के सबूत मिले.
  • वारदात के बाद पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष की भूमिका संदिग्ध है. उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है.
  • कोलकाता पुलिस की जांच के तरीके पर सवाल. FIR दर्ज करने में 14 घंटे की देरी हुई.
  • अस्पताल में कई अनिमितताओं का पता चला है.
  • पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को लेकर की गई शिकायतों को नजरअंदाज किया गया.
  • 4 जूनियर डॉक्टर, 2 पुलिस अधिकारियों से भी CBI की पूछताछ
  • सुप्रीम कोर्ट ने CBI को दिया 17 सितंबर तक का समय
  • सीबीआई ने संजय के दांतों के निशान लिए
  • CBI आरोपी संजय रॉय का नार्को एनालिसिस टेस्ट करवाएगी. कोर्ट में एप्लिकेशन लगाई है.

क्या है कोलकाता का रेप मर्डर केस?

दरअसल, नौ अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल के अंदर एक 31 वर्षीय ट्रेनी डॉक्टर के साथ पहले रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई. इसके बाद से देशभर के डॉक्टरों ने न्याय के लिए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. डॉक्टरों का देशव्यापी हड़ताल शुरू हो गया. लोगों का आक्रोश बढ़ता देख हाई कोर्ट ने मामले का संज्ञान लिया. मामले की जांच कोलकाता पुलिस से सीबीआई को सौंपी. हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी. फिर बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया था. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में दो बार सुनवाई भी हुई है. पिछली सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 17 सितंबर तक समय दिया था.

Related Articles

Back to top button