ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
लाइफ स्टाइल

मय से पहले बूढ़ी हो गई है स्किन? एक्सपर्ट के बताए 5 टिप्स कर लें फॉलो

हमारी रोजाना की आदतें स्किन पर भी असर डालती हैं. खराब लाइफस्टाइल रुटीन के चलते स्किन पर एजिंग दिखने लगते हैं. इसके चलते चेहरे पर फाइन लाइंस, रिंकल्स और डार्क स्पॉट्स जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. ऐसे में अपने स्किन केयर रुटीन पर अच्छे से ध्यान देना जरूरी है ताकि आप उम्र से त्वचा से एजिंग के साइन हटा सकें.

पिलग्रिम के फाउंडर गगनदीप मक्कड़ का कहना है कि एजिंग एक स्वाभाविक प्रक्रिया है. लेकिन अपनी त्वचा को लंबे समय तक जवां रखने के लिए आप रोजाना कुछ सिंपल टिप्स एंड ट्रिक्स को फॉलो कर सकते हैं. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि त्वचा से कैसे एजिंग साइन को हटाकर इसे ग्लोइंग बनाएं.

सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें

सूरज की यूवी किरणें त्वचा को जल्दी बूढ़ा कर देती हैं. इसकी वजह से झुर्रियां, काले धब्बे और त्वचा में कम इलास्टिसिटी जैसी दिक्कतें होने लगती है.रोजाना कम से कम 30 एसपीएफ वाली ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें. यह आपकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाएगी.

रेटिनॉइड्स

रेटिनॉइड्स को विटामिन A की मदद से बनाया जाता है. ये त्वचा की कोशिकाओं के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं. ये फाइन लाइन्स और झुर्रियों को भी कम करते हैं. इसके अलावा, रेटिनॉइड्स का इस्तेमाल दाग-धब्बों को कम करने के लिए किया जाता है.

हाइड्रेशन

त्वचा को नमी की जरूरत होती है ताकि स्किन फ्रेश रह सके. ऐसे में आप हायल्यूरोनिक एसिड वाले मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करें. ये त्वचा को गहराई से नमी बनाए रखता है. इससे त्वचा भी ग्लोइंग बनती है.

पेपटाइड्स

गगनदीप मक्कड़ कहते हैं कि पेपटाइड्स छोटे प्रोटीन होते हैं, जो त्वचा की इलास्टिसिटी और ताकत को बढ़ाते हैं. ये कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देते हैं. आप पेप्टाइड्स वाले सीरम या क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं.

एक्सफोलिएशन

डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए नियमित रूप से स्किन पर हल्का एक्सफोलिएशन करें. अल्फा-हाइड्रॉक्सी एसिड या बीटा-हाइड्रॉक्सी एसिड वाले प्रोडक्ट्स त्वचा की बनावट को सुधारते हैं और इसे चमकदारबनाते हैं.

Related Articles

Back to top button