ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज
मनोरंजन

वनराज को सलाखों के पीछे पहुंचाने की तैयारी में काव्या, घरेलू हिंसा का लगाएगी आरोप

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के चर्चित धारावाहिक ‘अनुपमा’ में आए दिन नए- नए मोड़ आते रहते हैं। जिसकी वजह से धारावाहिक दर्शकों की पसंद बना हुआ है। अनुपमा में इन दिनों काव्या और वनराज शाह के बीच काफी उठा- पटक चल रही है। काव्या ने जब से शाह निवास धोखे से अपने नाम करवा लिया तभी से वनराज की नजरों में काव्या के प्रति प्यार नहीं बचा। ऐसे में अब वनराज ने अनुपमा के बाद काव्या को भी तलाक देने का फैसला किया है। लेकिन वनराज के इस फैसले से काव्या बिलकुल भी राजी नहीं है। वो तलाक के कागजात पर साइन करने से मना कर देती है। वहीं अब काव्या वनराज को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए उसके ऊपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने की तैयारी कर रही है।

दरअसल बा और बापूजी की दोबारा शादी होने के बाद काव्या ने दोबारा घर के पेपर्स बापूजी के नाम कर दिए। जिसके बाद वनराज नेभी काव्या को तोहफे के रूप में तलाक के कागजात थमा दिए। जिसे देख काव्या बौखला गई है। काव्या ने वनराज के ऐसा कदम उठाने की वजह अनुपमा को बताया है। वहीं अब आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि काव्या अपनी बौखलाहट में वनराज से बदला लेने पर उतारू हो जाएगी। काव्या वनराज के ऊपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाने की तैयारी कर रही है।

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाने वाला है कि अनुपमा, काव्या और वनराज को समझाने के लिए उनके पास जाती है। लेकिन इस दौरान हमेशा की तरह ही काव्या एक बार फिर से अनुपमा पर बरस पड़ती है। इस दौरान काव्या तलाक के कागजात पर साइन करने से मना कर देती है। काव्या इसके बार अपना सिर दीवार पर जोर से मार देती है जिससे उसे चोट लग जाती है। काव्या कहती है कि वो अब वनराज के ऊपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाएगी। जिसे देख अनुपमा भी हैरान रह जाती है। अनुपमा, काव्या से कहती है कि वो झूठा केस कैसे लगा सकती है। इस पर काव्या कहती है कि वो ऐसा समझ ले कि काव्या अनुपमा का बदला ले रही है। ये सुन वनराज और अनुपमा भी चौंक जाते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा इस सिचुएशन को कैसे सम्भालती है।

Related Articles

Back to top button