ब्रेकिंग
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज
मनोरंजन

रकुल प्रीत सिंह ने शेयर की मालदीव वेकेशन की थ्रोबैक तस्वीर, बिकिनी पहने समुंदर किनारे यूं किया चिल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह सोशल मीडिया पर अपनी एक्टिविटी को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर फैंस के साथ अपने फोटोज वीडियो शेयर करती रहती हैं। सोमवार को उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो चिल करती नजर आ रही हैं।

इस फोटो को अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो में वो समुंदर किनारे बैठकर एंजॉय करती नजर आ रही हैं। तस्वीर में रकुल ब्लू कलर की बिकिनी में पोज देती हुई दिख रही हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ थ्रोबैक फोटो

इस थ्रोबैक फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘शरीर मिट जाता है लेकिन यादें हमेशा रहती हैं।’ अभिनेत्री की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, फोटो को अब तक कई लाख लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। फोटो में अपने बालों में हाथ डालकर कुछ सोचती हुई दिख रही हैं। इस फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने एक खास कैप्शन भी लिखा है।

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक में नजर आने वाली हैं। एक्शन और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म एक एक्शन ओरिएंटेड वेंचर है। फिल्म की कहानी हाई जैक पर आधारित है। इसके अलावा अभिनेत्री जंगली पिक्चर्स की फिल्म डॉक्टर जी में अभिनेता आष्युमान खुराना और अभिनेत्री शेफाली शाह के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म में वो आष्युमान के साथ डॉक्टर का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। साथ ही वो अजय देवगन की फिल्म ‘मेडे’ और ‘थैंक गॉड’ में मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं।

बॉलीवुड डेब्यू

आपको बता दें कि रकुल प्रीत सिंह ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2009 में आई कन्नड फिल्म ‘गिल्ली’ से की है। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2014 में आई फिल्म ‘यारियां’ से की थी। इस फिल्म में उन्होंने अभिनेता हिमांशु कोहली के साथ अहम किरदार निभाया है।

Related Articles

Back to top button