ब्रेकिंग
Dehradun News: बैरागीवाला गांव में युवक की हत्या के बाद भारी तनाव; गुस्साए लोगों का हंगामा, पुलिस बल... Drone Post Delivery in Himachal: हिमाचल में ड्रोन से पहुंचेगी डाक; मंडी-रेहरधार मार्ग पर सफल ट्रायल,... Greater Noida News: जिम में वर्कआउट के बाद 20 वर्षीय युवक की मौत; हार्ट अटैक की आशंका से मचा हड़कंप Maharashtra Politics: शरद पवार को रामदास आठवले का बड़ा ऑफर; कांग्रेस के बजाय NDA में आने की दी सलाह Govindpuri Fire Case: दिल्ली अग्निकांड कोई हादसा नहीं, बल्कि खौफनाक साजिश; 3 की मौत के मामले में 4 ग... TMC Internal Conflict: सांसद काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा को भेजा कानू... Noida Road Accident: नोएडा महामाया फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी; 14 यात्री घायल Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में फिर सताएगी भीषण गर्मी; 6 दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ...
मध्यप्रदेश

हाथ से उखड़ी लाखों में बनी सड़क, PWD मंत्री ने कंपनी को किया ब्लैकलिस्ट

भोपाल : राजधानी भोपाल से सटे बैरसिया में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का बड़ा खेल सामने आया है। जहां 60 लाख से ज्यादा में बनी सड़क हाथों से उखड़ रही है। लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री राकेश सिंह ने जांच के बाद सड़क निर्माण करने वाली कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर दिया। साथ ही सड़क निर्माण उपयंत्री को भी निलंबित कर दिया है।

दरअसल, भोपाल के बैरसिया की रमचुरा-कचनारिया सड़क का एक वायरल वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने हाथों से रोड को खोदता दिख रहा था, वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क बड़े आराम से हाथ उखड़ रही है। शख्स सड़क उखाड़ते उखाड़ते निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहा था। बताया जा रहा है कि हाल ही में बनी इस सड़क पर लगभग 60 लाख रुपए का खर्च आया था।

वीडियो वायरल होने के बाद मामले को संज्ञान में लेते हुए पीडब्लूडी मंत्री राकेश सिंह ने सड़क की जांच का आदेश दिया था। शुक्रवार को विभाग के अफसर जब मौके पर जांच करने पहुंचे तो पाया कि रोड की थिकनेस मानक से कम पाई गई और बी.सी. कार्य की ग्रेडिंग भी निर्धारित मापदंडों के अनुरूप नहीं थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने सड़क निर्माण करने वाली कंपनी और इंजीनियर पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button