ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

कोल्ड स्टोर से अमोनिया लीक, 40 लोग हुए बेसुध, विधायक ने हिम्‍मत दिखाकर गैस वाल्‍ब बंद की

शाहाबाद (कुरुक्षेत्र)। शाहाबाद-नलवी रोड पर मारकंडा-नलवी ओवरब्रिज के पास स्थित हरगोबिंद कोल्ड स्टोर से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। रिसाव इतना ज्यादा था कि कोल्ड स्टोर के पास से मोटरसाइकिलों से गुजर रहे लोग बेसुध होकर सड़क पर गिर गए। लोगों ने वहां से भागकर जान बचाई। आसपास बसे लोगों में भी भगदड़ मच गई। करीब 40 लोग बेसुध हो गए। इस कोल्ड स्टोर में आलू का स्टॉक रखा जाता है।

विधायक रामकरण काला अंदर घुसे और बंद किया वाल्व, शाहाबाद के हरगोबिंद कोल्ड स्टोर में हादसा

घटना देर रात हुई। विधायक रामकरण काला अपनी जान की परवाह न करते हुए कोल्ड स्टोर में गए और वाल्व को बंद किया। तब जाकर गैस पर नियंत्रण हुआ। गैस का रिसाव कैसे हुआ, इसका पता नहीं चल सका है।सूचना मिलते ही तहसीलदार टीआर गौतम व शहरी चौकी प्रभारी सुनील वत्स मौके पर पहुंचे। गैस का प्रभाव बढ़ते देख मारकंडेश्वर मंदिर के सामने नाका लगाकर नलवी रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। वहीं गांव नलवी के पास भी नाका लगाकर यातायात को बंद कर दिया गया।

पुलिस ने तुरंत प्रभाव से फायरब्रिगेड की गाडिय़ों व एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। सरकारी अस्पताल व हेल्पर्स की टीम ने गैस से प्रभावित हुए लोगों को वहां से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। करीब 40 से 50 लोग इससे प्रभावित हुए, जिन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। गनीमत है कि जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहाबाद के विधायक रामकरण काला भी मौके पर पहुंचे और प्रशासन के साथ गैस लीकेज को बंद करने का प्रबंध करने पर लगे रहे।

तहसीलदार टीआर गौतम ने बताया कि मंगलवार को रात आठ बजे गैस का रिसाव शुरू हुआ था। कुछ ही क्षणों में गैस का प्रभाव बढ़ गया। गैस रिसाव को रोकने के लिए तकनीकी एक्सपर्ट से संपर्क किया जा रहा है। कुरुक्षेत्र व अन्य स्थानों से फायरब्रिगेड की गाडिय़ां मंगवाई गईं।  फायरब्रिगेड कर्मचारी रवींद्र सिंह भी बेसुध हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।

पांच किलोमीटर तक थी गैस की दुर्गंध

अमोनिया गैस की दुर्गंध करीब 5 किलोमीटर के क्षेत्र तक फैली थी। शाहाबाद के मारकंडेश्वर मंदिर तक और दूसरी तरफ गांव कलसानी तक गैस रिसाव का प्रभाव था। मौके पर करीब एक घंटे में 20 से अधिक फायरब्रिगेड गाडिय़ों ने पानी डालकर स्थिति को कंट्रोल करने का प्रयास किया था।

जान भी जा सकती है

माना जा रहा है कि थोड़ी सी भी ज्यादा मात्रा में अमोनिया सूंघने पर जान जा सकती है। हवा में अमोनिया की उच्च सांद्रता का एक्सपोजर नाक, गले और श्वास नली के जलने का कारण बनता है। यही नहीं केंद्रित अमोनिया समाधान जैसे औद्योगिक क्लीनर के साथ संपर्क त्वचा की जलन, स्थायी आंख क्षति या अंधापन सहित संक्षारक चोट का कारण बन सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button