ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

Gold Rate Today: सोने के भाव में आया जबरदस्त उछाल, चांदी में भी भारी तेजी, जानिए क्या हो गए दाम

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में बुधवार को भारी उछाल दर्ज की गई है। सोने में 462 रुपये की तेजी आई है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इसका भाव 42,339 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, सकारात्मक वैश्विक रुख के चलते सोने के भाव में यह तेजी देखी गई है। गौरतलब है कि सोना पिछले सत्र में मंगलवार को 41,877 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी आज बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। चांदी में बुधवार को 1,047 रुपये का उछाल दर्ज किया गया है, इससे चांदी का भाव 48,652 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। गौरतलब है कि चांदी मंगलवार को 47,605 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल के अनुसार, दिल्ली में बुधवार को 24 कैरेट सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय कीमतों में मजबूती के कारण 462 रुपये की बढ़त पाकर 42,000 के स्तर को पार कर गया है। पटेल ने बताया कि शादियों के सीजन की मजबूत मांग और सोने की वैश्विक कीमतों में तेजी के चलते बुधवार को सोने की घरेलू कीमतों में इजाफा हुआ है।

पटेल ने कहा कि अमेरिकी टेक कंपनी ऐपल द्वारा मार्च तिमाही के राजस्व अनुमान को नहीं पाने सकने की चेतावनी के बाद सोना निवेशकों के लिए सेफ हैवन के रूप में मजबूत हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो सोना और चांदी दोनों ही बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। सोना 1,606.60 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.32 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

सोने के वायदा भाव की बात करें, तो बुधवार को इसमें भी तेजी देखी जा रही थी। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 3 अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव बुधवार को शाम 4 बजे 0.33 फीसद या 136 रुपये की तेजी के साथ 41,556 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, चांदी की बात करें, तो पांच मार्च 2020 का चांदी का वायदा भाव 0.70 फीसद या 329 रुपये की तेजी के साथ 47,592 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button