ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

मौसम का बदला मिजाज-दिल्ली सहित उत्तर के कई इलाकों में बारिश, J&K में बर्फबारी

कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदला है। हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण दिल्ली सहित अन्य मैदानी इलाकों में बुधवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश और ताजा बर्फबारी होने की संभावना भी है।

शिमला मौसम विभाग ने यैलो अलर्ट जारी करते हुए 20 और 22 फरवरी तक प्रदेश में आंधी-तूफान की संभावना जताई है, जिसके चलते सभी लोगों खासकर शहरवासियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पंजाब समेत उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में 20 फरवरी की रात से बारिश शुरू होकर 21 फरवरी तक जारी रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं ओलावृष्टि के भी आसार हैं। हालांकि विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद 24 फरवरी से मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने का अनुमान है।

वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में असम और अरुणाचल प्रदेश के कई स्थानों पर तेज बारिश तथा मेघालय, नगालैंड एवं मणिपुर में एक-दो स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। पिछले एक हफ्ते से मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में भी इजाफा हुआ था और लोगों को हल्की गर्मी का आभास होने लगा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button