ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

तमिलनाडू में बड़ा सड़क हादसा, बस-लॉरी में टक्कर से 20 लोगों की मौत व कई घायल

तमिलनाडु के अविनाशी टाउन में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बस और लॉरी की टक्कर हुई। इस सड़क हादसे में करीब 20 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला और नजदीक के अस्पताल में भर्ती करायाष घायलों में कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु से कोच्चि जाते समय केएसआरटीसी की बस आज सुबह तमिलनाडु के अविनाशी टाउन में लॉरी से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से लॉरी के नीचे आ गया। बस की आगे की सीटों पर बैठे लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि बस 48 सीटर थी और पूरी भरी हुई थी। सुबह जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त बस में ज्यादातक लोग सो रहे थे। वहीं मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और घायलों को पूरी मेडिकल मदद देने को कहा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button