ब्रेकिंग
Ranabaali Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' का शानदा... France Protests News: फ्रांस में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग— राष्ट्रपति ... Cancer Medicine Price Control India: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, एटेजोलिज़ुमैब और बेवासिज़ुमैब सहित क... AI Usage Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किन मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी? Navratri Kanya Pujan Vidhi 2026: दुर्गा अष्टमी पर ऐसे करें कन्या पूजन, जानिए चरण धोने से लेकर भोजन औ... Kumror Chokka Recipe: कन्या पूजन के लिए खास बंगाली स्टाइल 'कुमरोर चोक्का' रेसिपी Punjab Opinion Poll 2027: पंजाब में फिर आ सकती है ‘आप’ की सरकार, SCORE Intelligence के सर्वे में भगव... Gwalior Sheetla Mata Mandir Accident: ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास बेकाबू ट्रक का कहर, भीषण ... Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल...
देश

निर्भया मामला: फांसी से डरे दोषी विनय की नई चाल, दीवार में मारा खुद का सिर, आई मामूली चोट

नई दिल्ली: निर्भया मामले में डेथ वारंट जारी होने के बाद तिहाड़ जेल में बंद चारों दोषियों (अक्षय सिंह ठाकुर, मुकेश सिंह, पवन कुमार गुप्ता और विनय कुमार शर्मा) की हालत खराब है और अजीबो-गरीब हरकतें करने लग गए हैं। वहीं फांसी से बचने के लिए अब चारों नए-नए तरीके भी अपनाने लगे हैं। दोषी विनय ने भी कुछ ऐसा ही किया है। उसने दीवार पर अपना सिर मारकर खुद को घायल करने की कोशिश की। उसके सिर पर मामूली-सी चोट आई है। वह खुद को ज्यादा चोट पहुंचाता उससे पहले सुरक्षाकर्मी ने उसे काबू कर लिया। वहीं इस घटना के बाद तिहाड़ प्रशासन अन्य सेल में बंद निर्भया के दोषियों को लेकर विशेष सतर्कता बरत रहा है।

तीसरी बार डेथ वारंट जारी होने के बाद निर्भया के दोषियों के व्यवहार में काफी बदलाव आ गया है। चारों दोषियों का बोलचाल अब पहले की तुलना में कम हो गया है। जेल अधिकारियों ने बताया कि चारों की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है। इस घटना के बाद अब अन्य दोषी भी खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें, इसके लिए सीसीटीवी कैमरे से एक कर्मचारी हमेशा नजर बनाए हुए है।

तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि डेथ वारंट के बाद सबसे ज्यादा विनय सहमा हुआ है। डेथ वारंट जारी होने के बाद उसने फांसी को लेकर जेल अफसरों से काफी बार सवाल भी किए। बता दें कि अब चारों दोषियों को 3 मार्च सुबह 6 बजे फांसी देने का डेथ वारंट जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button