ब्रेकिंग
Rakesh Agarwal IAS Case: अलमारी के ताले टूटे, गैस फैलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, पुलिस जांच में जुटे क... Ujjain Demolition and Security News: शाही मस्जिद के प्रभावित हिस्से को हटाने का काम जारी, 40 मजदूर त... Jabalpur High Court Paddy Scam Hearing: मध्य प्रदेश के 34 करोड़ के धान घोटाले पर हाईकोर्ट में सुनवाई... Guna Unique Coin Collection: गुना के अजय जैन के पास है मौर्य और मुगल काल के 2000 से अधिक प्राचीन सिक... Mona Lisa Birth Certificate MP High Court Verdict: इंदौर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मोनालिसा के पहले जन... Kaushalya Devi Sany Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय ... Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा...
देश

देवेंद्र फडणवीस को मिली जमानत, चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों की जानकारी नहीं करने का आरोप

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों की जानकारी नहीं देने के मामले में नागपुर अदालत के सामने पेश हुए। नागपुर की अदालत ने फडणवीस को 15,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।


क्या है मामला
यह मामला 2014 में चुनावी हलफनामे में फडणवीस द्वारा अपने खिलाफ कथित आपराधिक मामलों की जानकारी नहीं देने से जुड़ा है। फडणवीस के खिलाफ की गई शिकायत में उन पर आपराधिक मामला चलाने की मांग की गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता को मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पी. एस. इंगले ने बृहस्पतिवार को अदालत में पेश होने का अंतिम मौका दिया था। अदालत में फडणवीस की पेशी के मद्देनजर मजिस्ट्रेट ने उन्हें 15,000 रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। मामले पर अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button