ब्रेकिंग
HSVP Plot Scam: ओस्टिज कोटे में फर्जी आवंटन पर ACB का बड़ा एक्शन, 2 रिटायर्ड IAS समेत 9 पर FIR दर्ज Gurugram Crime News: फर्रुखनगर में महिला ने पीजी की छत से कूदकर की आत्महत्या, पति पर दहेज उत्पीड़न क... हरियाणा में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान: 12-13 और 26-27 सितंबर को सभी बूथों पर बैठेंगे BLO अहमदाबाद में युगल गर्ग ने लहराया परचम: वर्ल्ड पैरा आर्चरी सीरीज 2026 में जीता कांस्य पदक Sonipat Police Encounter: नंदू गैंग के नाम पर मांगी 2 करोड़ की फिरौती, खरखौदा में फायरिंग के बाद मुठ... ग्रामीण सफाई कर्मियों के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी: जनवरी 2026 से मिलेगा बकाया एरियर यमुनानगर के पावनी रोड पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: जवाबी फायरिंग में दो आरोपी घायल महिला अनुबंध कर्मचारियों की अतिरिक्त CL की सुविधा वापस: उच्च शिक्षा निदेशालय ने निरस्त किया आदेश हरियाणा के राइस मिलर्स को बड़ी राहत: चावल वापसी की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी Chhattisgarh Police Cyber Cell: कोरबा में 8 महीने में 400 से ज्यादा खोए फोन बरामद, डीएसपी ने सौंपा 2...
देश

दिल्ली चुनाव से पहले BJP ने करीब डेढ़ करोड़ लोगों को भेजा था मनोज तिवारी का DeepFake वीडियो

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में मनोज तिवारी हरियाणवी और अंग्रेजी बोलते हुए नजर आ रहे थे। बता दें कि इस वीडियो को किसी और ने नहीं बल्कि खुद भाजपा ने वायरल किया था। दरअसल इन वीडियो पर अब भाजपा की तरफ से बयान आया है कि यह सिर्फ एक प्रयोग था। भाजपा ने कहा कि उनकी टीम ने अपने व्हाट्सऐप ग्रुप (Whatsapp group) पर एक टेस्टिंग की थी।

मीडिया से बात करते हुए, दिल्ली भाजपा आईटी सेल और सोशल-मीडिया सह प्रभारी नीलकांत बख्शी ने कहा कि इस वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी (Deepfake uses AI) का यूज कर बनाया था और दिल्ली-एनसीआर में इसकी टेस्टिंग करते हुए इस वीडियो को करीब 5800 Whatsapp groups पर भेजा गया था। जो लगभग डेढ़ करोड़ लोगों तक पहुंच गया। आईटी सेल सह प्रभारी ने कहा कि हमने अपने सोशल मीडिया अभियान के लिए इस तकनीक का उपयोग नहीं किया।

मनोज तिवारी के भाषण का हरियाणवी संस्करण एक प्रस्तुति के दौरान सामने आया था। हमने केवल एक बार व्हाट्सऐप पर इसका परीक्षण किया और यह वायरल हो गया हालांकि यह सोशल मीडिया या कहीं और हमारे अभियान का हिस्सा नहीं था। नीलकांत बख्शी ने कहा कि हमारे पास कई एजेंसियां आती हैं और अपने उत्पादों के बारे में बताती हैं या दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि हमने डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल करके इस तरह के वीडियो बनाने के लिए किसी एजेंसी के साथ करार किया है। हमने सिर्फ एक डेमो किया था और इसे अपने आंतरिक ग्रुपों में फॉरवर्ड किया था। बख्शी ने कहा कि हमारी टीम का एक सदस्य हरियाणवी भाषा में तिवारी जी के एक वीडियो को लेकर आया था। बाद में हमने इस वीडियो को अंग्रेजी भाषा में बनाने को कहा तो टीम ने उसमें भी अपना डेमो दिया। उन्होंने कहा कि मैं खुद इस वीडियो बनाने वाली कंपनी से नहीं मिला हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button