ब्रेकिंग
Delhi News: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत ढहने पर बड़ा एक्शन, साउथ जोन DC समेत 4 इंजीनियर निलंबित; ... IIT Mandi News: भगवद्गीता आधारित पोस्टर पर जातिगत भेदभाव का आरोप, डायरेक्टर लक्ष्मीधर बेहरा ने दिए ज... Bihar Flood Alert: पटना में टूटा 2016 का रिकॉर्ड, पवन सिंह के घर में घुसा पानी; 9 जिलों में भारी बार... MPSC ड्रग इंस्पेक्टर पेपर लीक: मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच तेज, 7वीं रैंकर ऋतुजा पाटील से पूछताछ Khunti Murder Case: खूंटी में 8 महीने की गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर जंगल में फेंका शव, आरोपी प्रेम... Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी विवेक चौबे गिरफ्तार, पैर में ल... Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 30 साल पुरानी 5 मंजिला PG इमारत ढही, 6 छात्रों की मौत; मकान... Delhi News: सत्य निकेतन PG हादसे में मकान मालिकों पर कसेगा शिकंजा, स्निफर डॉग्स की मदद से NDRF का सर... अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण
मध्यप्रदेश

फेस्टिव सीजन में आनलाइन से आफलाइन खरीदारी तक आफर ही आफर

ग्वालियर। फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने जा रही है। फेस्टिव सीजन में लोग जमकर खरीदारी करते हैं। कपड़ों से लेकर इलेक्ट्रानिक उपकरण और ग्रोसरी तक की खरीदारी पर इस समय जमकर छूट मिलती है। इसलिए सालभर लोगों को खरीदारी के लिए इस सीजन का इंतजार रहता है। फेस्टिव सीजन की शुरुआत नवरात्र से होती है, लेकिन आफर की बारिश 27 सितंबर से ही शुरू हो रही है। तमाम बड़ी इ-कामर्स कंपनियां अलग-अलग सेल लेकर आ रही हैं। इ-कामर्स कंपनियों के आफर को टक्कर देने के लिए शहर के कारोबारी भी तैयार हैं। शहर के कारोबारी भी खरीदारी पर आफर लेकर आए हैं, जिससे लोग पूरी तरह आनलाइन खरीदारी की ओर ही आकर्षित न हों।

इ-कामर्स कंपनियां

  • इ-कामर्स कंपनियों की सेल की शुरुआत 27 सितंबर से होने जा रही है। 27 सितंबर से शुरू होकर कोई सेल सात दिन तो कोई सेल 10 और 15 दिन तक चलेगी। इस दौरान फ्लैट डिस्काउंट से लेकर निर्धारित रकम की खरीदारी करने पर कूपन, प्वाइंट, गिफ्ट, कैशबैक जैसे आफर दिए जा रहे हैं।
  • कारोबारी यह लाए आफर: शहर के कारोबारी आनलाइन खरीदारी को टक्कर देने के लिए आफर लाए हैं। कई शोरूम पर खरीदारी पर गिफ्ट, लकी ड्रा जैसे आफर निकाले गए हैं। नवरात्र से इसकी शुरुआत होगी। बड़ी कंपनियों के आउटलेट पर कंपनियों की स्कीम के साथ डीलर अपने स्तर पर भी आफर दे रहे हैं, जिससे ग्राहक खरीदारी के लिए आकर्षित हों।
  • इन प्रोडक्ट की होगी सबसे ज्यादा बिक्री: आनलाइन या फिर आफलाइन खरीदारी। इस सीजन में सबसे ज्यादा मोबाइल, एलइडी सहित अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण, घर की सजावट का सामान, कपड़े, जूते, मेंस-वुमेंस एसेसरीज, गाड़ियों की बिक्री होती है।

आनलाइन खरीदारी करते समय यह रखें सावधानी…

  • जिस प्रोडक्ट को खरीद रहे हैं, उसे हर इ-कामर्स कंपनी की वेबसाइट पर देखें। जिससे कीमत और आफर की तुलना हो सके।
  • पेमेंट मोड हमेशा कैश आन डिलीवरी ही रखें।
  • कैंसलेशन पालिसी जरूर देखें।
  • प्रोडक्ट का रिव्यू जरूर पढ़ लें।

Related Articles

Back to top button