ब्रेकिंग
Jharkhand News: दुर्गा पूजा की तैयारियों के बीच रांची में पावर कट, जानें आपके इलाके में कब तक बंद रह... Jharkhand Politics: आदित्य साहू ने कांग्रेस-झामुमो पर साधा निशाना, कहा—अवैध लोगों के नाम हटने से परे... UP Politics News: CJP प्रदर्शन के समर्थन में उतरे अखिलेश यादव, बोले- निष्पक्षता खो चुका है चुनाव आयो... Delhi News: अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी के बाद अजिंक्य शिंदे संभालेंगे CJP मूवमेंट की कमान, जानिए कौन ... Jharkhand News Update: चांडिल में पुलिस को खुली चुनौती, अपराधियों ने घर में घुसकर लूटा सोना-चांदी Jharkhand News Update: नेमरा में दिवंगत रूपी सोरेन का श्राद्ध कर्म, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद... Jharkhand Politics: महिला मोर्चा का प्रदर्शन और पुलिस से झड़प, कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने Jharkhand Politics: मैथन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, अवैध कोयला खनन और डीजीपी की पोस्टिंग ... Navratri 2026 Special: मैहर में धार्मिक पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त, मांस-मछली की दुकानों... Chhindwara Land Rights: प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हैं WCL भूमि पर रहने वाले लोग, विधायक ने उठ...
विदेश

पहली विदेश यात्रा समाप्त करके तिरुपति पहुंचे पीएम मोदी, बाला जी मंदिर में करेंगे दर्शन

कोलंबोः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित होने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा समाप्त करके रविवार को स्वदेश रवाना हो गए। मोदी अपनी इस विदेश यात्रा के दौरान श्रीलंका और मालदीव गए और दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ वार्ता की। मोदी श्रीलंका की अपनी दिनभर की ‘‘अत्यंत उपयोगी” यात्रा के बाद स्वदेश के लिए रवाना हुए।
मोदी ने इस दौरान श्रीलंका के शीर्ष अधिकारियों के साथ बातचीत की और इस द्विपीय देश के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की। इससे भारत द्वारा ‘‘पड़ोस पहले” नीति को दिया जाने वाला महत्व प्रतिबिंबित होता है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने श्रीलंका की छोटी लेकिन अत्यंत उपयोगी यात्रा की। श्रीलंका का हमारे हृदय में एक विशेष स्थान है। मैं श्रीलंका की अपनी बहनों और भाइयों को भरोसा देता हूं कि भारत आपके देश की प्रगति के समर्थन में हमेशा खड़ा रहेगा। आपके यादगार स्वागत और सत्कार के लिए धन्यवाद।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान कैथोलिक गिरजाघर गए जहां ईस्टर पर बम विस्फोट हुए थे। मोदी ने ईस्टर पर हुए बम विस्फोटों में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति मौत्रिपाला सिरिसेना, प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे और विपक्ष के नेता महिंदा राजपक्षे के साथ बातचीत भी की। उन्होंने कोलंबो में इंडिया हाउस में भारतीय समुदाय के लोगों से संवाद किया और मिलने आने के लिए समुदाय को धन्यवाद दिया।
श्रीलंकाई राष्ट्रपति सिरिसेना ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे देश की आपकी संक्षिप्त लेकिन अत्यंत उपयोगी यात्रा के लिए धन्यवाद नरेंद्र मोदी, ऐसा करके आपने साबित किया कि आप हमारे एक सच्चे मित्र हैं। मैं श्रीलंका के प्रति आपके भाव, समर्थन और सहयोग की अत्यंत प्रशंसा करता हूं।” मोदी मालदीव से कोलंबो पहुंचे थे जहां उन्होंने मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के साथ शनिवार को व्यापक बातचीत की थी।
मोदी की यात्रा के दौरान भारत और मालदीव ने रक्षा और समुद्री सुरक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए छह समझौतों पर हस्ताक्षर किये। मोदी और सोलिह ने एक तटीय निगरानी राडार प्रणाली और मालदीव के रक्षा बलों के लिए एक समग्र प्रशिक्षण केंद्र का संयुक्त तौर पर उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी को मालदीव की यात्रा के दौरान देश के सर्वोच्च सम्मान ‘रूल ऑफ निशान इज्जुद्दीन’ से सम्मानित किया गया।
उन्होंने मालदीव की संसद ‘मजलिस’ को भी संबोधित किया जो कि पड़ोस में भारत को दिये जाने वाले महत्व का एक संकेत है। सम्पर्क बढ़ाने के तहत भारत और मालदीव केरल के कोच्चि से मालदीव के लिए एक ‘नौका सेवा’ शुरू करने पर सहमत हुए। सूत्रों ने कहा कि मोदी की मालदीव और श्रीलंका की यात्रा भारत द्वारा एसएजीएआर (सिक्युरिटी एंड ग्रोथ फॉर आल इन द रीजन) सिद्धांत को दिये जाने वाले महत्व को दिखाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button