ब्रेकिंग
भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ...
विदेश

श्रीलंका के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, सिरीसेना ने बुद्ध की प्रतिमा की भेंट

कोलंबोः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘‘खास मित्र” श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना से समाधि की मुद्रा में बुद्ध की प्रतिमा की प्रतिकृति उपहार में मिली। दोनों नेताओं ने रविवार को यहां मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘समाधि बुद्ध की प्रतिमा की यह प्रतिकृति सफेद सागवान का इस्तेमाल कर हाथ से बनाई गई है। इस श्रेष्ठ कृति को पूरा करने में लगभग दो साल लगे। प्रतिमा में बुद्ध जिस मुद्रा में हैं उसे ध्यान मुद्रा के तौर पर जाना जाता है।”
ट्वीट में कहा गया है, ‘‘एक खास मित्र से एक खास उपहार मिला है। राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समाधि बुद्ध की प्रतिमा दी है। इसे अनुराधापुर युग की सबसे उत्कृष्ट कृतियों में से एक माना जाता है। मूल प्रतिमा चौथी और सातवीं ईसवी के बीच बनाई गई थी।”
मोदी एक दिवसीय यात्रा पर रविवार को श्रीलंका पहुंचे और उन्होंने सिरीसेना से मुलाकात की तथा आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। बाद में राष्ट्रपति आवास में मोदी का रस्मी स्वागत किया गया। इस दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना भी मौजूद थे। सिरिसेना हाथ में छाता लिए दिखाई दिए। छाते से वह खुद को और प्रधानमंत्री मोदी को बारिश से बचा रहे थे।
द्वीपीय देश में अप्रैल में ईस्टर के दिन हुए बड़े आतंकवादी हमले के बाद श्रीलंका की यात्रा करने वाले मोदी पहले विदेशी नेता हैं। इन हमलों में 250 से ज्यादा लोग मारे गए थे। हमलों के मद्देनजर मोदी की इस यात्रा को श्रीलंका के साथ एकजुटता से खड़े रहने के भारत के संकेत के रूप में माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button