ब्रेकिंग
MP Crime and Social News: छपारा के जामुन टोला गांव में शराब और जुआ-सट्टे पर प्रतिबंध, थाने पहुंचकर म... Jyotiraditya Scindia in Gwalior: केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने निभाई 300 साल पुरानी परंपरा, मंसूर शाह क... MP Wildlife News: इंदौर से आई विशेष टीम ने बुरहानपुर में पकड़ा रीछ, शहडोल के केशवाही में भी भालू के ... Bhopal News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पुलिस की पैनी नजर, प्रशासन ने लोगों से की शा... MP Fraud News: रतलाम में करोड़ों की ठगी और संपत्तियों की जांच तेज, आरोपी महिला के कारनामों से जुड़ी ... Clean Drinking Water Bihar: नल-जल योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीएचईड... Maharashtra Government Decision: सूखा प्रभावित इलाकों के बीच लोकायुक्त कार्यालय के लिए कारों पर खर्च... Medical Certification Report: कर्नाटक में दिल और सांस के बाद किडनी बनी मौत का तीसरा सबसे बड़ा कारण, ... Golden Book of World Records: कानपुर में दीपों से बनी कलात्मक आकृतियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 500 ... Patna ADM Corruption Case: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई, 1.06 करोड़ के अवैध साम्राज्य ...
देश

पश्चिम बंगाल हिंसाः उत्तर 24 परगना में हत्याओं पर गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

कोलकाताः केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच शनिवार को खूनी हिंसा में भाजपा के तीन और तृणमूल के एक कार्यकर्ता की मौत के बाद आज विस्तृत रिपोर्ट मांगी। इस बीच अपुष्ट सूत्रों ने बताया है कि नजात में हिंसा में मरने वालों की संख्या चार हो गयी है यहां परस्पर विरोधी समूहों में घंटों तक बमबारी, गोलीबारी और पथराव की घटनाएं हुई हैं।

भाजपा के प्रदेश महासचिव सयांतन बसु ने कहा कि खूनी हिंसा में उनके तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गयी और इनकी पहचान तपन मंडल, सुकांत मंडल और प्रदीप मंडल के रूप में हुई है। भाजपा नेता मुकुल रॉय ने ट्वीट किया ‘‘राज्य संदेशखली में तृणमूल के गुंडों ने भाजपा के तीन कार्यकताओं की गोली मार कर हत्या की है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है।”
PunjabKesari
रॉय ने कहा , ‘‘हम गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर उन्हें संदेशकली हत्याओं से अवगत कराएंगे।” उधर जिले के पार्टी प्रभारी और पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रियो मलिक ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी समर्थक कयूम मुल्ला की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त कयूम तृणमूल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘कानून और व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है और केन्द्र सरकार का इससे कोई लेना देना नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में भाजपा के 54 कार्यकर्ताओं के मारे जाने के पार्टी के दावे के विरोध में 30 मई को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को ठुकरा दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button