ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
विदेश

ट्रंप और मेलानिया के भारत दौरे दौरान कब और कहां होंगे कार्यक्रम, जानिए पूरा शेड्यूल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 दिन के भारत दौरे पर आ रहे हैं। वह सोमवार यानि 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंचेंगे। अहमदाबाद और आगरा सहित दिल्ली में भी ट्रंप के स्वागत लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है।  भारत के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होम टाऊन गुजरात में ट्रंप का भव्य स्वागत किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, परधानमंत्री मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद एयरपोर्ट पर ट्रंप को रिसीव करने पहुंचेंगे। डोनाल्ड ट्रंप का भारत में लगभग 48 घंटे का कार्यक्रम है। इस दौरान वे अहमदाबाद, आगरा और दिल्ली का भ्रमण करेंगे।   रवीश कुमार ने बताया कि यह राष्ट्रपति ट्रंप का पहला भारत दौरा है।

24 फरवरी अहमदाबाद का शेड्यूल

ट्रंप का विशेष विमान एयरफोर्स वन 24 फरवरी को सुबह 11.55 बजे अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनकी अगुवाई करेंगे।

एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी 22 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। इस रोड शो में भारत की झलक दिखाने के लिए 28 मंच बनाए जा रहे हैं। इसे इंडिया रोड नाम दिया गया है।

इस दौरान ट्रंप और मेलानिया साबरमती आश्रम भी जाएंगे। जहां इनका केवल 15 मिनट रुकने का कार्यक्रम है। इस दौरान ट्रंप और मेलानिया को चरखा उपहार स्वरूप दिया जाएगा।

साबरमती आश्रम से निकलकर ट्रंप अहमदाबाद के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में 1:15 बजे पहुंचेंगे। यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम ‘हाउडी मोदी’ जैसा होगा।

नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। इसमें कई बॉलीवुड की हस्तियां भी शामिल होंगी।मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप और मोदी के ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम के लिए एक लाख से ज्यादा लोगों को बुलाया गया है। इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से अमेरिकी मेहमानों के लिए लंच का आयोजन किया जाएगा। ट्रंप और मेलानिया तकरीब 150 मिनट अहमदाबाद में रुकेंगे। लंच करने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का काफिला 3:30 बजे आगरा के लिए रवाना हो जाएगा।

4:30 Pm: ट्रंप आगरा में ताज महल देखने जाएंगे।  उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम पांच बजे ताजमहल दिखाने ले जाएंगे।इसके बाद ट्रंप और उनकी पत्नी शाम 5:30 बजे तक दिल्ली आएंगे।

25 फरवरी दिल्ली का शेड्यूल

सुबह 9 बजे  ट्रंप का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत होगा ।

11.30 बजे नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। इसी बीच मेलानिया ट्रंप दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूल का दौरा करेंगे और बच्चों से मुलाकात करेंगी।

4:30 बजे अमेरिकी राष्ट्रपति दूतावास के स्टाफ से मुलाकात करेंगे व रात  8  बजे राष्ट्रपति भवन में दोनों के लिए डिनर का आयोजन किया जाएगा।  और रात को दस बजे  ट्रंप और मेलानिया जर्मनी के लिए रवाना हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button