ब्रेकिंग
Jaspal Rana Passed Away: महान निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन; खेल जगत में शो... Kejriwal Bathinda Road Show: 2027 में भगवंत मान का दोबारा सीएम बनना तय; बठिंडा में बोले अरविंद केजरी... Delhi CM Tribute: मालवीय नगर अग्निकांड और साकेत हादसे के पीड़ितों को CM रेखा गुप्ता ने दी श्रद्धांजल... Ajmera Group Money Laundering Case: निवेशकों के लिए बड़ी राहत; कोर्ट ने 8.41 करोड़ की संपत्ति लौटाने ... DRDO Missile Test: भारत की बढ़ी मारक क्षमता; DRDO ने किया बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस और एंटी-शिप मिसाइल ... Punjab BJP Strategy Meeting: दिल्ली में अमित शाह के साथ बीजेपी का बड़ा मंथन; विधानसभा चुनावों के लिए ... Begusarai Police Action: आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले नकल गिरोह का पर्दाफाश; 38 वॉकी-टॉकी और ... Diesel Purchase Rules: डीजल खरीद पर सरकार की नई पाबंदी से नोएडा की सोसाइटियों में हड़कंप; बढ़ सकता है ... Saharanpur News: एटीएस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई; संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में युवक गिरफ्तार Katihar Bus Accident: बिहार के कटिहार में मजदूरों से भरी बस पलटी, 25 घायल; 15 की हालत गंभीर
मध्यप्रदेश

इंदौर में अश्लील वीडियो शूट कराने वाली युवती ने मांगी माफी, कहा-गलती हो गई

इंदौर। सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने के चक्कर में अश्लील वीडियो शूट करवाने वाली युवती को लेकर बुधवार को पूरे शहर में आक्रोश रहा। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसे इंदौर की संस्कृति और सभ्यता को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए कहा कि जिला प्रशासन और ऐसे मामलों में कार्रवाई करना चाहिए। देश में हर व्यक्ति को अपने हिसाब से जीवन जीने की स्वतंत्रता है, लेकिन इसका मतलब यह बिलकुल नहीं कि कोई भी कुछ भी करने लगेगा।

शहर में लगातार हो रहे विरोध के बाद बुधवार शाम युवती ने एक वीडियो जारी कर शहर की जनता से माफी मांग ली। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर युवती ने कहा है कि मुझे महसूस हो रहा है कि मैंने गलत किया है।

मुझे सार्वजनिक स्थान पर ऐसे कपड़े नहीं पहनना चाहिए थे। मैं सार्वजनिक स्थान पर ऐसा दोबारा नहीं करूंगी। जो भी मेरे वीडियो से आहत हुए हैं उनसे मैं माफी मांगती हूं।

यह है पूरा मामला

  • मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक युवती का वीडियो वायरल हुआ था।
  • इसमें इंदौर की स्कीम-78 निवासी युवती मेघदूत चौपाटी पर अंत:वस्त्रों में नजर आ रही है।
  • युवती ने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया और उस पर ”पब्लिक रिएक्शन” लिखा।
  • वीडियो सोमवार रात का बताया गया।
  • वीडियो में ही कईं लोग शर्म के मारे नजर झुकाते नजर आ रहे हैं।
  • महिलाओं और बच्चों के साथ आने वालों को रास्ता बदलना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button