ब्रेकिंग
त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, छठ और दीपावली के बाद ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़ वकील के भरोसे कोर्ट से दूर रहने वाले याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई का शिकंजा और कसा, देश के 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे दुर्ग के गोडपेंडरी में अंधे कत्ल का खुलासा, शराब के नशे से तंग आकर बहन ने ली भाई की जान बिलासपुर में नवंबर की सर्द रातों का 17 साल पुराना रिकार्ड अब भी कायम, मौसम में लगातार हो रहा बदलाव बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव खूंटी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रांची-खूंटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग
उत्तरप्रदेश

पिता ने नहीं कराई शादी, गुस्साए बेटे ने ईंट से मार-मारकर कर दी हत्या

 गोरखपुर के पिपराइच इलाके में एक व्यक्ति ने शादी को लेकर हुई तीखी बहस के बाद अपने पिता की कथित तौर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि बुधवार देर रात को घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया था, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि देर रात को यह बहस तब शुरू हुई जब कन्हैया तिवारी ने पिता सत्यप्रकाश तिवारी से अपनी शादी तय करने पर जोर दिया। अधिकारी ने बताया, ‘‘गुस्से में आकर कन्हैया ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दी। जब उसके पिता ने उसे रोकने के लिए हस्तक्षेप किया, तो स्थिति बिगड़ गई और कन्हैया ने कथित तौर पर ईंट से पिता के सिर और चेहरे पर कई बार वार किया।” पुलिस अधीक्षक (उत्तर) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।”

Related Articles

Back to top button