ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
हिमाचल प्रदेश

जम्मू: रियासी बस अटैक केस में NIA का कई जगह छापा, हमले में 9 लोगों की हुई थी मौत

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आज शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में रियासी बस हमले (Reasi bus attack) से जुड़े मामले में 2 जिलों का 7 स्थानों पर तलाशी ले रही है. एनआईए की ओर से जिन स्थानों पर तलाशी ली जा रही है, वे हाइब्रिड आतंकवादियों और ओवर-ग्राउंड वर्करों से जुड़े हुए हैं. श्रद्धालुओं से भरी बस पर आतंकवादी हमला 9 जून को हुआ था जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे.

एनआईए रियासी आतंकवादी हमले के मामले में रियासी और राजौरी इलाकों में तलाशी कर रही है. तलाशी को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है. केंद्र सरकार ने इस आतंकी हमले की जांच 17 जून को एनआईए को सौंपी थी.

हमले के बाद में गिर गई थी बस

घटना 9 जून की है. जम्मू के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर में तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस आतंकवादी हमले के बाद खाई में गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और 41 लोग जख्मी हो गए थे.

हमलों के बारे में अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 9 जून की शाम करीब 6:10 बजे घटी, जब शिव खोड़ी मंदिर से माता वैष्णो देवी मंदिर के बेस कैंप लौट रही बस पर तेरयाथ गांव में घात लगाकर हमला कर दिया गया. हमले के दौरान, बस ड्राइवर घायल हो गया, और वह अपनी गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा. अधिकारियों ने हमले के सिलसिले में 50 लोगों को हिरासत में लिया है.

गृह मंत्रालय ने 17 जून को सौंपी थी जांच

गृह मंत्रालय ने हमले के कुछ दिन बाद 17 जून को मामले की जांच एनआईए को सौंप दी. प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने शुरू में हमले की जिम्मेदारी ली, लेकिन बाद में इससे पलट गया.

अब तक, राजौरी के हाकम खान को आतंकवादियों को भोजन, पनाह और रसद की सप्लाई करने और हमले से पहले टोही में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले, 30 जून को जांच एजेंसी ने राजौरी में हाइब्रिड आतंकवादियों और उनके ओवरग्राउंड गुर्गों से जुड़े पांच ठिकानों पर छापेमारी की थी.

Related Articles

Back to top button