ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...
मध्यप्रदेश

नवविवाहिता संग प्रताड़ना सिद्ध नहीं, दहेज हत्या के सभी आरोपित दोषमुक्त

 ग्वालियर। शादी के दो वर्ष में ही नववविवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या का मामला कोर्ट में चल रहा था जिसमें सुनवाई के दौरान शुक्रवार को अभियोजन पक्ष दहेज हत्या का मामला सिद्ध नहीं कर पाया। विशेष न्यायाधीश विवेक कुमार ने आरोप सिद्ध न होने की स्थिति में पांचों आरोपितों को दोष मुक्त कर दिया गया।

बचाव पक्ष की ओर से पैरवी करने वाले अधिवक्ता अवधेश सिंह भदौरिया ने न्यायालय में तर्क दिया कि मृतका करीब तीन दिन जीवित रही, लेकिन इस दौरान उसने आरोपितो के विरुद्ध कोई कथन नहीं दिए। मृतका अवसाद की शिकार थी जिसके चलते उसके द्वारा आयरन की ज्यादा गोलियां खाई गई हैं। आरोप साबित न होने पर कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। सुदामा पुरी मुरार निवासी दुर्गेश सिंह भदोरिया ने अपनी बेटी प्रिया की शादी गणेश कालोनी चार शहर का नाका के निवासी आलोक सिंह राजावत से की थी। इसमें भारी भरकम दहेज भी दिया गया था।

शादी के कुछ समय तक ससुराल वालों ने प्रिया को ठीक रखा जिसके कुछ समय बाद प्रिया को एक बेटी हुई। आरोप था कि पति आलोक सिंह राजावत, सास मुन्नी देवी, ससुर नरेंद्र सिंह राजावत, देवर अभिषेक सिंह और ननद छाया देवी उसे दहेज लाने को लेकर परेशान और प्रताड़ित करने लगे। प्रिया ने दहेज की मांग से परेशान होकर आत्महत्या करने के लिए आयरन की 30- 40 गोलियां खा ली। इसके बाद उसे उपचार के लिए बिरला अस्पताल भर्ती किया गया और वहां से आगरा ले जाते हुए रास्ते में उसकी मौत हो गई।

भिंड में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत

लहार थाना अंतर्गत अस्पताल में इलाज के लिए आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय नरेंद्र पुत्र रामअवतार जाटव निवासी भकोटी थाना मिहोना को लहार अस्पताल लाया गया था। यहां युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के पिता रामअवतार पुत्र मनीराम जाटव की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर लिया है।

Related Articles

Back to top button