ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
मध्यप्रदेश

इंदौर में मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कह दी ये बड़ी बात

इंदौर। मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आस-पास के लोग उन्हें देशहित की बातें नहीं सिखाते, जिसके कारण वह बार-बार ऐसे बयान देते हैं, जो जनता को पसंद नहीं आते। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टिकोण स्पष्ट नहीं है। वह अक्सर ऐसे बयान देते हैं, जो समाज में असहमति उत्पन्न करते हैं। विशेष रूप से राम मंदिर को लेकर उनका हालिया बयान निंदनीय है।

मध्य प्रदेश के पूर्व विधायकों ने पेंशन बढ़ाने की मांग की है, इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है इस पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजा गया है। आपको बता दें कि पूर्व विधायकों ने पत्र में लिखा है कि  महापौर ,पार्षद ,सरपंच, पंच और अन्य प्रतिनिधियों के वेतन भत्तों में सरकार वृद्धि कर चुकी है लेकिन पूर्व विधायकों की पेंशन में 8 साल से कोई वृद्धि नहीं की गई है।

Related Articles

Back to top button