ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

झारखंड में ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, थाने में ही खून से लथपथ मिला शव

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के कराईकेला पुलिस थाने में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारी ने अपनी सरकारी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली. गोली चलने की घटना से थाने में अफरातफरी मच गई. घटना के बाद साथी पुलिसकर्मी तत्काल उन्हें अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी मिलने के बाद विभाग के सीनियर अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. मामले की जांच की जा रही है.

मामला सिंहभूम के कराईकेवा थाने का है, जहां एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मार ली. कृष्णा साहू एएसआई के पद पर थाने में तैनात थे. सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदखुशी कर ली. हालांकि ऐसा क्यों किया इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

सुबह 6 बजे खुद को मारी गोली

सुबह करीब 6 बजे थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी अपने काम में व्यस्त थे उसी दौरान गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो अफरा-तफरी मच गई. पुलिसकर्मी तुरंत उस जगह पहुंचे जहां से गोली चलने की आवाज सुनाई दी. मौके पर पहुंचे तो देखा कि सहायक उपनिरीक्षक कृष्णा साहू अपने कमरे में खून से लतपत पड़े थे. सहकर्मियों ने उन्हें तुरंत उठाया और इलाज के लिए कराईकेला स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. अस्पताल में डॉक्टरों ने कृष्णा साहू को मृत घोषित कर दिया.

मौके पर पहुंचे सीनियर अधिकारी

घटना की जानकारी मिलने के बाद विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मौके पर पहुंचे आलाधिकारियों ने मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं.

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि कृष्णा साहू गुमला जिले के रहने वाले थे. साहू कराईकला पुलिस थाने में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे. उन्होंने सुबह करीब छह बजे थाने में स्थित अपने कमरे में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस मामले में जांच की जा रही है कि उन्होंने इस तरह का कदम क्यों उठाया?

Related Articles

Back to top button