ब्रेकिंग
Modi Govt 12 Years: एनडीए बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना; चंद्रबाबू नायडू और अमित श... PoJK Unrest: पाक अधिकृत कश्मीर में सुरक्षा बलों का दमन; प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, कई लोगों की मौत ... Mumbai Flyover Controversy: 250 करोड़ का मृणालताई गोरे फ्लाईओवर विवादों में; उद्घाटन के बाद ही सतह प... Khurram Parvez Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को दी जमानत; UAPA मामले में... Chhattisgarh News: 'चावल वाले बाबा' नरेंद्र नयन शास्त्री दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार; महासमुंद पुल... UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में अंतिम मतदाता सूची जारी; 12.58 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, जानें... West Bengal Political Crisis: टीएमसी में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों... Corruption Case: नकली दवा घोटाले का आरोपी और इंस्पेक्टर गिरफ्तार; CBI ने किया 3 करोड़ की रिश्वत के न... Mussoorie Road Accident: मसूरी में दर्दनाक हादसा; ब्रेक फेल होने से 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, ... Sayani Ghosh Political Journey: ममता बनर्जी की 'शिष्या' सयानी घोष का हृदय परिवर्तन; टीएमसी छोड़ एनडीए...
खेल

DU Admissions 2020: डीयू में दाखिले की प्रक्रिया आज से हो सकती है शुरू, यहां जाने कैसे करना है आवेदन

DU Admissions 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कर सकता है । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूनिवर्सिटी के तमाम कोर्सेज के लिए स्टूडेंट्स आज से डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट du.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे। छात्र-छात्राएं ध्यान दें कि आवेदन की आखिरी तारीख 4 जुलाई 2020 है। इसके अलावा सीबीएसई द्वारा कक्षा 12 वीं के परिणाम घोषित किए जाने के बाद डीयू एक बार फिर पोर्टल खोलेगा, जिससे स्टूडेंट्स को आवेदन करने के लिए मौका मिल सके। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

बता दें कि यह प्रवेश प्रक्रिया 63 कॉलेजों में संचालित होने वाले यूजी, पीजी, एमफिल और पीएचडी पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जा रही है। इस साल भी 5 कट ऑफ लिस्ट रिलीज होगी। अंतिम 5 वीं सूची जारी होने के बाद सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए विशेष कटऑफ सूची जारी की जाएगी। इसके अलावा इस वर्ष कुछ नियमों के अनुसार पहले के 15% आरक्षण से ईडब्ल्यूएस श्रेणी के तहत 10% को बढ़ाया जाएगा।

DU Admissions 2020: ऐसे करें आवेदन

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं

– यहां होमपेज पर प्रवेश सेक्शन पर जाएं

– प्रवेश की कैटेगिरी का चयन करें

– खुद को रजिस्टर करने के लिए श्रेणी में जाएं

– यहां आवश्यक सभी विवरण दर्ज करें

– आप सीबीएसई द्वारा घोषित परिणाम प्राप्त करने के बाद अंकों को अपडेट करने के लिए वापस आ सकते हैं

– आवेदन शुल्क जमा करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति सहेजें

DU Admissions 2020: इन डॉक्यूमेंट्स को रखें तैयार

कक्षा 10 वीं की मार्कशीट, उम्र के प्रमाण के रूप में उत्तीर्ण प्रमाण पत्र

-कक्षा 12 वीं की मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट में प्राप्त अंकों और 12 वीं में विषयों का उल्लेख (इस साल के अंत में जोड़ा जाना)

स्थानांतरण प्रमाण पत्र, टीसी, माइग्रेशन प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र, यदि लागू हो तो ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र

फीस के भुगतान की कॉपी का प्रिंटआउट लेकर रख लें

Related Articles

Back to top button