ब्रेकिंग
INDIA Bloc March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का मार्च, सुप्रीम कोर्ट में ... Delhi Protest Venue Update: दिल्ली में अब जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, पुलिस ने बदले नियम MPSC Protest Ends: पुणे में 11 दिनों बाद खत्म हुआ MPSC अभ्यर्थियों का आंदोलन, अध्यक्ष को छुट्टी पर भ... Malhargarh News: खाद्य विभाग की कार्रवाई, मंदसौर-नीमच हाइवे स्थित ढाबे पर पनीर और बटर के सैंपल फेल Anand Dubey Resigns: उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, प्रवक्ता आनंद दुबे के पार्टी छोड़ने की खबर JNU Professor Sexual Harassment Case: JNU के प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर यौन उत्पीड़न का मामला ... Om Prakash Rajbhar on INDIA Bloc: विपक्ष के वोट चोरी के आरोपों पर ओम प्रकाश राजभर का पलटवार, बोले- '... Jaunpur Accident News: जौनपुर में दुर्गा पंडाल में करंट लगने से 7 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत, प्रशा... Ashok Gehlot on Atar Singh Bhadana Murder: पूर्व विधायक की हत्या पर अशोक गहलोत का तीखा हमला, कानून-व... Bhagalpur Crime News: भागलपुर में महिला को डायन बताकर मारपीट और बदसलूकी, न्याय मांगने पर पुलिस का अज...
मध्यप्रदेश

3 को गोली मारकर पहाड़ी पर चढ़ा, बोला- ‘मैंने नहीं किया किसी का रेप’ फिर कर ली आत्महत्या

मध्य प्रदेश के छतरपुर में रेप के एक आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. खुद आत्महत्या करने से पहले आरोपी ने पीड़िता और उसके पूरे परिवार को घर में घुसकर गोली मार दी. आरोपी ने 7 अक्टूबर को पीड़िता समेत उसके परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी. इससे बाद से वह फरार था. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. मंगलवार को आरोपी ने आत्महत्या कर ली. इससे पहले आरोपी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद को निर्दोश बताया और एसपी को खुद की लोकेशन के बारे में भी जानकारी दी थी.

आरोपी की पोस्ट से पुलिस जब उस लोकेशन पर पहुंची तो आरोपी ने खुद को गोली मार ली. घटना का वीडियो भी सामने आया है. छतरपुर में नाबालिग रेप पीड़िता के घर में घुसकर आरोपी ने पीड़िता, उसके दादाजी और चाचा को गोली मारी थी. इसके बाद रेप के आरोपी भोले अहिरवार ने पहाड़ी पर खुद को भी गोली मार ली. छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पूछी गांव का ये पूरा मामला है.

डेढ महीने पहले हुआ था रेप

गांव में नाबालिग के साथ डेढ महीने पहले रेप किया गया था और आरोपी भोले अहिरवार ने परिवार पर कोर्ट के बाद सुलह करने का दबाव बनाया था लेकिन परिवार ने उसकी बात नहीं मानी. इसके बाद आरोपी भोले अहिरवार ने सोमवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर पूरे परिवार को गोली मार दी. इस वारदात में पीड़िता के दादा की मौत हो गई वहीं चाचा और नाबालिग घायल हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है.

फेसबुक पर किया एक पोस्ट

उधर आरोपी भूले अहिरवार ने मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे फेसबुक पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में उसने लिखा कि उसने किसी का रेप नहीं किया है और उसपर झूठा आरोप लगाकर उसे फंसाया जा रहा है. उसने आगे लिखा कि उसने गोली जरूर चलाई है. अपने पोस्ट में आरोपी ने लिखा कि वो पूछी गांव के पास पहाड़ी पर है. पुलिस उसे जाकर गिरफ्तार कर सकती है. आरोपी का ये पोस्ट देखने के बाद पुलिस पहाड़ी पर पहुंची. यहां पुलिस और आरोपी के बीच कुछ बातचीत हुई और इसी दौरान गोली चलने की आवाज आई जिसका वीडियो सामने आया है.

पुलिस ने क्या कहा?

वीडियो में आरोपी युवक खुद को गोली मारते हुए दिखाई दे रहा है. हालांकि पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है. उधर सागर रेंज के आईजी प्रमोद वर्मा ने बताया कि आरोपी कि गिरफ्तारी का पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी और जब उसने अपनी फेसबुक पर लोकेशन दी तो टीम पहाड़ी पर पहुंची. वहां आरोपी के हाथ में देसी कट्टा था और उसने पुलिस पर पहले दो राउंड फायर किया, उसके बाद पुलिस ने जवाब में चार राउंड फायरिंग कि जिसके बाद आरोपी भोला ने अपने आपको ही गोली मार ली.

Related Articles

Back to top button