ब्रेकिंग
India's Deportation Plan: अवैध बांग्लादेशियों को कैसे वापस भेजेगा भारत? विदेश मंत्रालय ने संसद में ब... Maharashtra Police Raid: नांदेड़ में भारी मात्रा में तलवारें और खंजर जब्त; 43 लाख की कीमत के 4796 हथ... Judiciary vs Government: जजों की नियुक्ति में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- चुनाव आयुक्तों जैसा ज... TVK Controversy: टीवीके विवाद के बीच क्यों चर्चा में आया 'बोम्मई जजमेंट'? जानें क्या है राजभवन और फ्... Maharashtra News: आंधी-तूफान में फंसा सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हा... Char Dham Yatra 2026 Alert: चार धाम यात्रियों के साथ बड़ी ठगी; सस्ते हेलीकॉप्टर टिकट और VIP दर्शन के... Bihar Crime News: ‘मिलने बुलाया, फिर फंसा दिया’... प्रेमी के गंभीर आरोप, मुजफ्फरपुर में कॉलेज के बाह... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... Chandranath Rath Murder Case: हमलावरों की बाइक के रजिस्ट्रेशन पर बड़ा खुलासा; जांच में आया नया मोड़,... बस इतनी से बात पर ‘झुलसा’ परिवार, युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को लगाई आग; पत्नी-सास भी घायल
उत्तरप्रदेश

‘पहचान देखकर ही लगवाएं मेहंदी…’, मेरठ में मंदिर के बाहर लगा विवादित बैनर

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां के सदर बाजार स्थित बालाजी मंदिर में एक विवादित बैनर लगाया गया है. इस बैनर में महिलाओं से अपील की गई है कि वो त्योहारों में मेहंदी लगवाने वालों की पहचान करें और बिना पहचान के मेहंदी न लगवाएं. ऐसे बैनर शहर में कई जगहों पर लगाए गए हैं और बताया जा रहा है कि इस तरह के बैनर शहर के कई और हिस्सों में लगने जा रहे हैं जिसके लिए करीब 250 बैनर और तैयार किए गए हैं.

मेरठ के पॉश मार्केट में मेंहदी लगाने के लिए दुकानों के बाहर कुछ युवक और युवतियां बैठे थे ताकि त्योहारों और शादी के सीजन में मेहंदी लगवाने की इच्छुक महिलाओं को आसानी से मेहंदी लगाने को मिल जाए. ऐसे कई युवक मेरठ के आबूलेन, सदर, सेंट्रल मार्केट, शास्त्री नगर जैसे कई क्षेत्रों में बैठते हैं. माना जाता है कि ज्यादातर लोग गैर समुदाय से होते हैं, ऐसे में इस बैनर में ये बात कही गई है कि महिलाएं मेहंदी लगवाने से पहले लोगों की पहचान पूछें.

बालाजी मंदिर के महंत ने क्या कहा?

सदर थाना क्षेत्र के बालाजी मंदिर के महंत महेंद्र दास ने बैनर में थूक कांड और मूत्र कांड का जिक्र करते हुए गैर समुदाय के लोगों से मेहंदी न लगवाने के लिए कहा है. यह बैनर शहर के कई जगहों पर लगाया गया है. बालाजी मंदिर के महंत महेंद्र दास ने कहा कि यह अपील महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए की गई है. उन्होंने कहा कि मेहंदी लगवाने से पहले उसको लगाने वाले की पहचान और पृष्ठभूमि की जांच करना जरूरी है.

और 250 बैनर हो रहे तैयार

बालाजी मंदिर के महंत महेंद्र दास ने बताया कि ऐसे ढाई सौ पोस्टर तैयार किए जा रहे हैं जो शहर के कई इलाकों में लगाए जाएंगे और फिलहाल कैंट के भैसाली ग्राउंड में चल रही रामलीला में भी यह बैनर पोस्टर लगाए गए हैं. महंत महेंद्र दास ने बताया है कि सदर बाजार के काली मंदिर में भी बैनर पोस्टर लगाए गए हैं और उनका उद्देश्य यह है कि गैर समुदाय के लोगों से मेहंदी न लगवाई जाए और अपने ही लोगों से मेहंदी लगावाई जाए. आसपास के लोगों की मानें तो उनका कहना है कि कोई भी अपनी पहचान न छिपाए,पहचान उजागर करें. वहीं दूसरी तरफ दुकानदारों को भी कहा जा रहा है कि वो दूसरे समुदाय के लोगों को न रखें.

Related Articles

Back to top button