ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...
विदेश

इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने US राष्ट्रपति बाइडेन-हैरिस से की बात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से बुधवार को फोन पर बातचीत की. इनके बीच करीब 50 मिनट की बातचीत हुई है. यह बातचीत उस समय हुई है, जब इजराइल ने हाल में ही लेबनान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की है और इसके साथ ही ईरान की ओर से भी जवाबी कार्रवाई का जी रही है. इजराइल ईरान की मिसाइल की जवाब देने की योजना बना रहा है.

इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कुछ दिन पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बातचीत की थी.

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बुधवार को इजराइली नेता बेंजामिन नेतन्याहू से बात की.

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, “आज सुबह, राष्ट्रपति बाइडेन ने इजराइल के प्रधान मंत्री नेतन्याहू से बात की. उपराष्ट्रपति हैरिस भी कॉल में शामिल हुईं.”

बाइडेन ने इजराइली पीएम को दी थी चेतावनी

21 अगस्त के बाद से इजराइली पीएम और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच यह पहली बातचीत थी. इससे पहले इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ भी हमला बोला था. वहीं, बाइडेन ने इजराइल को ईरान के परमाणु कार्यक्रम को निशाना बनाने के प्रयास के खिलाफ चेतावनी दी थी. इससे पहले इजराइल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट का बुधवार को वाशिंगटन दौरा होने वाला था, लेकिन बाद में यह यात्रा स्थगित कर दी गई थी.

1 अक्टूबर को ईरान द्वारा इजराइल पर मिसाइल से हमले किये गये थे. इस हमले में इजराइल ने हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह सहित उनके कई साथियों को मार गिराया था.

इजराइल ने दहिह को बनाया निशाना

इस बीच, बुधवार को इजराइल के ताजा हवाई हमलों ने दक्षिणी बेरूत के उपनगर दहिह को तबाह कर दिया. इसे ईरान समर्थित समूह हिजबुल्लाह का गढ़ माना जाता है. इजराइली वायु सेना ने कहा कि उसने दहिह में हिजबुल्लाह के हथियार उत्पादन केंद्र और खुफिया मुख्यालय को निशाना बनाया.

इजराइल रक्षा बलों ने कहा कि वह दक्षिणी लेबनान में जमीन पर तैनात सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है, जो लंबे समय से हिजबुल्लाह का गढ़ रहा है, और उस क्षेत्र में पश्चिम की ओर आगे बढ़ रहा है. इस बीच आईडीएफ ने दक्षिणी लेबनान के 100 से अधिक शहरों और गांवों में लोगों को खाली करने का आदेश दिया है. वहीं लेबनानी सरकार के आंकड़ों के अनुसार, एक सप्ताह पहले इजराइल के सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से देश में 1,000 से अधिक लोग मारे गए हैं.

Related Articles

Back to top button