ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
धार्मिक

दशहरा के दिन जरूर करें ये 6 उपाय, जीवन में सभी काम होंगे सफल!

हिन्दू धर्म में दशहरा का पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इसे विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है. यह दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम को समर्पित है. इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है. इसके साथ ही रावण दहन भी किया जाता है. शास्त्रों के अनुसार, भगवान श्रीराम ने लंका नरेश दशानन रावण का वध किया था. इस उपलक्ष्य में हर साल दशहरा मनाया जाता है. दशहरा के दिन दान करने का भी विधान है. दशहरा के दिन स्नान-ध्यान के बाद विधिपूर्वक भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है और और गरीबों और जरूरमंदों को दान दिया जाता है.

पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 13 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 08 मिनट पर समाप्त होगी. इस प्रकार 12 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा.

दशहरा के दिन कर लें ये 6 उपाय

  1. दशहरा के दिन रोग से मुक्ति पाने के लिए सुंदरकांड का पाठ करें. इसके अलावा, एक नारियल हाथ में रखकर हनुमान चालीसा का दोहा नासे रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमान बीरा पढ़कर रोगी के सिर के ऊपर से सात बार घुमाएं. इसके बाद नारियल को रावण दहन में फेंक दें. ऐसा करने से सभी तरह की बीमारियां खत्म हो जाती हैं.
  2. व्यापार-कारोबार में उन्नति पाने के लिए दशहरे के दिन पीले वस्त्र में नारियल, मिठाई, जनेऊ किसी ब्राह्मण को दान करें. इससे मंद पड़े व्यापार में फायदा पहुंचेगा और आर्थिक लाभ पहुंचता है और कारोबार में तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं.
    1. यदि आपकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या है तो इससे राहत पाने के लिए दशहरे के दिन शमी पेड़ के नीचे तिल तेल का 11 दीपक जलाएं और प्रार्थना करें. इससे शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से राहत मिलेगी.
    2. ऐसी मान्यता है कि सबसे बड़ा दान गुप्त दान होता है. इसलिए दशहरे के दिन गुप्त तरीके सें किसी ब्राह्मण या किसी असहाय को अन्न, वस्त्र या मूल्य दान करें. इससे दरिद्रता समाप्त हो जाएगी. साथ ही घर से कलह भी खत्म होता है.
    3. दशहरा के दिन रावण का पुतला जलाना भी एक परंपरा है. यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. यदि आपके आस-पास रावण दहन का आयोजन हो रहा हो, तो उसमें भाग लें. इस क्रिया के माध्यम से आप बुराइयों को समाप्त करने की भावना को जाग्रत कर सकते हैं.
    4. यदि आपको धन हानि का सामना करना पड़ रहा है तो दशहरे के दिन किसी मंदिर में झाड़ू का दान कर दें. ऐसा करने से आपको जो भी आर्थिक परेशानियां आ रही हैं वह सभी समाप्त हो जाएंगी. इस उपाय को आपको शाम के समय करना है और जिस समय यह उपाय आप करें उस दौरान मां लक्ष्मी का ध्यान जरूर कर लें.

    दशहरा का महत्व

    दशहरा पर भगवान राम और माता दुर्गा की पूजा की जाती है, लेकिन आप साथ में भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा भी कर सकते हैं. मान्यता है कि भगवान कुबेर और देवी लक्ष्मी की पूजा करने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी. साथ ही आर्थिक स्थिति भी अच्छी बनी रहती है. ऐसा करने से आपके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती है.

Related Articles

Back to top button