ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
लाइफ स्टाइल

रात में लेते हैं खर्राटे? इससे छुटकारा दिलाने में असरदार हैं ये घरेलू नुस्खे

रात में खर्राटे लेना एक आम समस्या है. आप में से कई या फिर कोई जानकार खर्राटे जरूर लेता ही होगा. ये समस्या न सिर्फ एक व्यक्ति के लिए बल्कि परिवार और एक कमरे में सोने वाले व्यक्ति के लिए परेशानी का कारण बन जाती है. अगर साथ वाला रातभर खर्राटे ले रहा हो तो इससे दूसरे व्यक्ति की भी नींद खराब होती है. खर्राटे लेने के पीछे कई कारण हो सकते हैं.

खर्राटे की समस्या से कई लोग परेशान है. साथ ही उनके साथ की नींद भी इस समस्या से परेशान रहते हैं. ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए लोग काफी प्रयास करते हैं. हेल्दी लाइफस्टाइल, एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट कई तरह के बदलाव करते हैं. लेकिन इसके अलावा खर्राटों को कम करने के लिए इन घरेलू नुस्खों को भी अपना सकते हैं.

पानी और पुदीना

खर्राटों को कम करने के लिए आप एक गिलास पानी में पुदीने की कुछ पत्तियों को डालकर उबालें और ठंडा होने पर उस पानी का सेवन करें. इससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी. इस नुस्खे को अपनाने से आपको काफी हद तक राहत मिलेगी.

दालचीनी पाउडर

आप दालचीनी पाउडर का भी उपयोग कर सकते हैं. इसके लिए आपको एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पिएं. इससे आपको असर दिख सकता है.

लहसुन

लहसुन भी इस समस्या को कम करने में काफी मदद कर सकता है. इसके लिए आपको रात में सोने से पहले लहसुन की कली को भुनेऔर गुनगुने पानी के साथ उसका सेवन करें. लेकिन एक बात का ध्यान रखें लहसुन की तासीर गर्म होती है ऐसे में ज्यादा गर्म मौसम या ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से बचें. साथ ही जिन लोगों को गर्म चीजें से एलर्जी हो जाती है वो भी इसका परहेज करने से बचें.

जैतून का तेल

जैतून का तेल सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. खर्राटों की समस्या को कम करने में भी ये तेल मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए आपको रात में सोने से जैतून के तेल की कुछ बूंदें नाक में डालें.

देसी घी

खर्राटों की समस्या को कम करने के लिए आप देसी घी का उपयोग भी कर सकते हैं. इसके लिए देसी घी को गुनगुना कर एक बूंद को घी अपने नाम में डालना होता है. ध्यान रखें घी को ज्यादा गर्म नहीं होना चाहिए.

Related Articles

Back to top button