ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
खेल

20 करोड़ में RCB की टीम का हिस्सा बन जाएंगे रोहित शर्मा? ऑक्शन ये पहले साथी खिलाड़ी का बड़ा बयान

आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है. बीसीसीआई ने रिटेंशन के नियमों का भी ऐलान कर दिया है. माना जा रहा है कि इस महीने के आखिरी में रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया जाएगा. हर एक टीम को ज्यादा से ज्यादा 6 खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत मिली है. ऐसे में आईपीएल में मुंबई इंडियंस को बतौर कप्तान 5 खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा अगले सीजन के लिए इस टीम के साथ बने रहेंगे या नहीं ये सबसे बड़ा सवाल है. इसी बीच भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से रोहित को लेकर एक बड़ा बयान दिया है.

रोहित शर्मा पर आर अश्विन का बड़ा बयान

रोहित शर्मा अगर रिलीज होते हैं तो वह ऑक्शन में नजर आएंगे. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित के ऑक्शन में आने पर पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु उन पर बड़ी बोली लगा सकती हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों को ऑक्शन में नए कप्तान की तलाश रहने वाली है. ऐसे में रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस मुद्दे पर एक बड़ा बयान दिया है.

एक फैन ने अश्विन से उनके यूट्यूब चैनल पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के एक ही टीम में खेलने के बारे में पूछा गया था. इसके जवाब में अश्विन ने कहा कि RCB को अगर रोहित को अपनी टीम में शामिल करने है तो उन्हें 20 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे. रविचंद्रन अश्विन ने कहा, ‘अगर रोहित शर्मा के लिए आप जा रहे हैं तो 20 करोड़ रखने पड़ेंगे. 20 करोड़ उधर गायब हो जाएगा.’

रोहित के पास कप्तानी का काफी अनुभव

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत डेक्कन चार्जेस के साथ की थी. इसके बाद वह 2011 में मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए थे. फिर मुंबई इंडियंस ने रोहित को साल 2013 में कप्तान बनाया था. वह बतौर कप्तान पहले ही सीजन में मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने में कामयाब रहे थे. इसके बाद उन्होंने 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई की टीम आईपीएल का चैंपियन बनाया. लेकिन पिछले सीजन में उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया था. मुंबई की टीम ने रोहित की जगह हार्दिक पंड्या को टीम की कमान दी थी.

दूसरी ओर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बात की जाए तो पिछले कुछ सीजन से इस टीम की कमान फाफ डू प्लेसिस संभाल रहे हैं. लेकिन वह अब 40 साल के हो चुके हैं. ऐसे में आरसीबी की टीम अगले सीजन के लिए उन्हें रिटेन करेगी या नहीं ये देखने वाली बात होगी. अगर, फाफ डू प्लेसिस रिटेन नहीं किए जाते हैं तो आरसीबी को नए कप्तान की तलाश होगी. टीम में विराट कोहली भी मौजूद हैं, लेकिन वह कप्तान छोड़ चुके हैं. वह अब बतौर बल्लेबाज ही खेलते हैं.

Related Articles

Back to top button