ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

ट्रंप के भारत पहुंचने से पहले पीएम मोदी का ट्वीट- पूरा भारत कर रहा है आपका इंतजार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दौरे से पहले विश्वास जताया कि इस यात्रा से भारत तथा अमेरिका के बीच की मित्रता और मजबूत होगी। मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत आपके आने की प्रतीक्षा कर रहा है। आपकी यात्रा निश्चित रूप से हमारे देशों के बीच की मित्रता को और मजबूत करेगी। आपसे बहुत जल्द अहमदाबाद में मुलाकात होगी।

PunjabKesari

इससे पहले ट्रंप ने ट्वीट किया था कि वह पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ भारत के लिए रवाना हो रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति भारत के दो दिवसीय दौरे पर आज गुजरात के अहमदाबाद आ रहे हैं जहां वह मोटेरा में नवनिर्मित विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में एक विशाल जन अभिनंदन कार्यक्रम ‘नमस्ते ट्रंप’ में भी शिरकत करेंगे।

PunjabKesari

बता दें कि ट्रंप अपनी भारत यात्रा के पहले हिस्से के तहत सोमवार को अहमदाबाद पहुंचेंगे। जहां वह महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम जाएंगे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक रोडशो करेंगे और एक क्रिकेट स्टेडियम में लगभग एक लाख लोगों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। ट्रंप उसके बाद अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ ताजमहल देखने के लिए आगरा जाएंगे। उनके साथ बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुश्नर और उनके प्रशासन के शीर्ष अधिकारी भी होंगे।

दरअसल सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान ह्यूस्टन में ‘’हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के बाद से दोनों नेताओं के बीच संबंध और मजबूत हुए। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरे मित्र हैं। मैंने इस यात्रा के लिए लंबे समय पहले प्रतिबद्धता जतायी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button