ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ते में हुई चार प्रतिशत की बढ़ोतरी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की बुधवार को घोषणा की। साय सरकार ने महंगाई भत्ता 46% से बढ़कर 50% किए जाने की घोषणा की है। 1अक्टूबर से राज्य के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री ने 4%  बढ़ा महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। इससे राज्य में अब महंगाई भत्ता मूल वेतन का 50 प्रतिशत हो जाएगा। इससे यह केंद्र सरकार के बराबर हो जाएगा।

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया इस फैसले से राज्य सरकार के करीब 3.90 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। यह बढ़ोतरी इस वर्ष एक अक्टूबर से प्रभावी होगी। इससे पहले मार्च की शुरुआत में साय सरकार ने डीए में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह मूल वेतन का 46 प्रतिशत हो गया था।

Related Articles

Back to top button