ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
उत्तरप्रदेश

जालौन: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, गले लगकर रोई… फिर दोनों फंदे से लटक गए; इस बात से थे नाराज

उत्तर प्रदेश के जालौन में एक प्रेमी जोड़े ने परिवार की नाराजगी की वजह से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. शुक्रवार देर रात को लड़की अपने प्रेमी के घर मिलने पहुंची. उसने अपने प्रेमी से बात की और फिर उससे मिलकर रोई. इसके बाद दोनों ने साथ ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. लोगों को इस घटना की जानकारी सुबह हुई तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की जांच करने के बाद दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस फिलहाल ये पता लगाने में जुटी है कि किन परिस्थितियों में दोनों ने आत्महत्या की है.

घटना जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बड़ागांव की है. दोनों इसी गांव के रहने वाले थे. युवक की पहचान 24 वर्षीय कुंवरलाल के रूप में हुई है जो कि गोपीलाल का बेटा था. वहीं, लड़की की पहचान बजरंगी निषाद की बेटी पूनम के रूप में हुई है. दोनों के बीच 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से मिलते थे.

इसके बारे में जब दोनों के घरवालों को पता चला तो उन्होंने इस रिश्ते के प्रति नाराजगी जाहिर की. इसके बाद दोनों के परिवार ने इनके प्यार पर पहरा लगा दिया. मिलने पर भी रोक लगा दिया. इसके बावजूद दोनों प्रेमी युगल एक दूसरे से चोरी छिपे मिलते रहे. शुक्रवार की देर रात प्रेमिका पूनम अपने प्रेमी कुंवरलाल से मिलने के लिए उसके घर पहुंची. दोनों एक दूसरे से मिले और मिलकर खूब रोए.

प्यार के पहरे पर भावुक होने के बाद पूनम ने अपने प्रेमी के साथ उसके घर में बने कमरे में पहुंची और दोनों रस्सी का फंदा बनाकर लकड़ी की बल्ली के सहारे लटक गए. रात भर दोनों के शव कमरे में लटके रहे. जब सुबह के वक्त युवती अपने घर पर नहीं दिखी तो उसके घरवालों ने चारो तरफ खोजा. कहीं न मिलने पर परिजनों को कुंवरलाल पर लड़की को भगाने का शक हुआ. इसके बाद पूनम के परिजन कुंवरलाल के घर पहुंचे.

वहां उन्होंने कुंवरलाल के बारे में पूछा. इसके बाद परिजन कुंवरलाल के कमरे में गए. वहां पर कुंवरलाल और पूनम के शव को लकड़ी की बल्ली पर लटका देख सभी के होश उड़ गए. इसकी जानकारी जैसे ही गांव के लोगों को हुई, वहां हुजूम उमड़ पड़ा. प्रेमी जोड़े की मौत से पूरे गांव में हड़कंप मचा गया.

जानकारी मिलते ही कालपी के क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह चौहान, कदौरा थानाध्यक्ष प्रभात सिंह के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने फॉरेंसिक टीम और फील्ड यूनिट की मदद से जांच करते हुए दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस उपाधीक्षक कालपी अवधेश कुमार सिंह चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि दोनों ने किन परिस्थितियों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की. दोनों एक ही समाज से तालुक रखते थे. वहीं पुलिस यह भी जांच कर रही है कि लड़की नाबालिग थी या बालिग. पुलिस ने परिजनों से दोनों के बारे में डिटेल मांगा है.

Related Articles

Back to top button