ब्रेकिंग
Khandwa Truck Accident: खंडवा में बारातियों से भरा ट्रक पलटने से मची चीख-पुकार; 100 से अधिक लोग घायल Bhopal Crime News: भोपाल में HR मैनेजर युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; सेल्समैन प्रेमी गिरफ्ता... Raisen Road Accident: सेहतगंज टोल प्लाजा के पास भोपाल-सागर रूट की बसें टकराईं; नीतीश और माखन की हुई ... MP Medical College Update: मध्य प्रदेश में खुलेंगे 6 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 2028 तक 7450 पहुंच जाएं... Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ...
देश

ठंड के बावजूद मतदाताओं का जोश सातवें आसमान पर, मतदान केंद्रों के बाहर लगने लगी लंबी कतारें

जम्मू। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में भले ही बर्फबारी और बारिश के कारण कड़ाके की ठंड हो चुकी है लेकिन जिला विकास परिषद के छठे चरण के आज सुबह शुरू ही मतदाता ठंड की परवाह किए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपने घरों से बाहर निकलना शुरू हो गए हैं। जम्मू संभाग में अभी से लंबी-लंबी कतारें लगना शुरू हो गई है। यहीं हाल कश्मीर का भी है। विभिन्न मतदान केंद्रों के बाहर बर्फबारी के बावजूद मतदाता एक-एक कर पहुुंचना शुरू हो गए हैं।

जम्मू के बिश्नाह के चक्क अवतारा में धुंध के बीच मतदाता मतदान केंद्रों के बाहर एकत्र होकर मतदान के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसमें काफी संख्या में महिलाओं की भी है जो सुबह सबसे पहले लोकतंत्र के इस पावन पर्व में हिस्सा लेने पहुंची हैं। प्रशासन और चुनाव आयोग की ओर से छठे चरण को हर सूरत में कामयाब बनाने के लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं बस अब कुछ ही समय के उपरांत 31 सीटों के लिए 245 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 748302 मतदाताओं के हाथों में होगा।

  • जम्मू के बिश्नाह के चक्क अवतारा मतदान केंद्र के बाहर महिला मतदाता की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच करती हुई

ऊधमपुर :- ऊधमपुर जिला में जिला विकास परिषद के छठे चरण के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऊधमपुर-1 में 51 पोलिंग स्टेशन और जगानू में 40 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। कुल मिलाकर 91 पोलिंग स्टेशन पर कुल 44000 मतदाता हैं। इनमें 23669 पुरुष और 20731 महिला मतदाताओं की संख्या है।

  •  दिव्यांग दूत ऊधमपुर में 85 वर्षीय मोहम्मद हुसैन को मतदान केंद्र की ओर लेने में मदद करते हुए।

मतगणना 22 दिसंबर को होगी

कश्मीर संभाग की 14 सीटों के लिए 124 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे है। इनमें 47 महिला उम्मीदवार शामिल है। जम्मू संभाग की 17 सीटों के लिए 121 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 53 महिलाएं शामिल है। जिला विकास परिषद की 31 सीटों के लिए 748301 मतदाता है। इनमें 390432 पुरुष और 357869 महिला मतदाता है। कुल 2071 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कश्मीर संभाग में 1208 और जम्मू संभाग में 863 मतदान केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि जिला विकास परिषद केछठे चरण के चुनाव की तैयारियां कर ली गई है। चुनावी सामग्री पहुंचा दी गई है। सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए है। कोरोना की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश का पालन करना सुनिश्चित बनाने के लिए कहा गया है। वहीं आज शनिवार को उम्मीदवारों ने घर-घर जाकर चुनाव प्रचार किया। राज्य चुनाव आयुक्त केके शर्मा ने शनिवार को चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। जम्मू कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनाव की प्रक्रिया 28 नवंबर को शुरु हुए थे जो 19 दिसंबर को समाप्त होंगे। मतगणना 22 दिसंबर को होगी।

जम्मू संभाग की 14 और कश्मीर संभाग की 17 सीटों के लिए चुनाव होना है

कश्मीर संभाग के बारामुला जिला के बारामुला, रोहामा, कुलगाम जिला के पहलू, अनंतनाग के अच्छाबल, बेरीनाग, जिला पुलवामा के नेवा, जिला कुपवाड़ा के नटनूसा, जिला बडगाम के चडूरा, नागाम, जिला बांडीपोर के बांडीपोर ए, बांडीपोर बी, जिला शाेपियां के इमाम साहिब फस्ट, इमाम साहिब सेकेंड, जिला गांदरबल के सफापोरा में चुनाव होगा।

वहीं जम्मू संभाग के डोडा जिला के डोडा घाट, चिराला, जिला रामबन के संगलदान, गांधरी, जिला रियासी के पौनी, पौनी ए, जिला ऊधमपुर के जगानू, ऊधमपुर वन, जिला कठुआ के बरनोटी, हीरानगर, जिला सांबा के राजपुरा, रामगढ़ सी, जिला जम्मू के अरनिया, बिश्नाह, जिला राजौरी के नौशहरा, डूंगी और जिला पुंछ के बालाकोट में चुनाव होगा।

पौनी :- तहसील पौनी के दो ब्लॉक में भी जिला विकास परिषद के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी मतदाताओं की संख्या कम ही नजर आ रही है लेकिन धीरे-धीरे मतदाता मतदान केंद्रों की ओर बढ़ रहे हैं।

  • तहसील पौनी के ब्लॉक में धीरे-धीरे मतदाता मतदान केंद्रों की ओर बढ़ रहे हैं।

रियासी जिले के तहसील पौनी में छठे चरण के जिला विकास परिषद (डीडीसी) मतदान में रविवार को 2 ब्लॉकों में मतदान हो रहा है। मतदाता सुबह 7:00 बजे से कतारों में खड़े होकर अपने चहेते उम्मीदवार को वोट डालने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दौरान मतदाता शारीरिक दूरी और मास्क पहनने के बाद ही पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए जा रहे हैं। प्रत्येक मतदाता केंद्र पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षाकर्मी आने जाने वाले मतदाता की जांच करने के बाद ही मतदान केंद्र पर जाने की अनुमति दे रहे हैं। ब्लॉक पौनी और ब्लॉक पौनी ए में करीब 31000 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, जिसमें 78 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं और करीब और 13 निर्दल और भाजपा, नेशनल कांफ्रेंस व कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं।

Related Articles

Back to top button