ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
टेक्नोलॉजी

Google जीपीएस के बिना भी कर सकता है आपकी लोकेशन ट्रैक, जानें कैसे करें इसे बंद

प्राइवेसी को लेकर लोग अब पहले के मुकाबले काफी अलर्ट रहने लगे हैं. इसी वजह से बहुत से लोग अपने मोबाइल और दूसरे गैजेट्स में GPS ऑफ करके रखते हैं, जिससे की गूगल या कोई और उनको ट्रैक न कर सके.

लेकिन बहुत से लोगों को पता नहीं होता कि Google बिना GPS के भी आपकी लोकेशन ट्रैक कर सकता है. अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो आपको GPS के अलावा स्मार्टफोन के कई फंक्शन बंद करने होंगे.

Wi-Fi पोजिशनिंग

हम सोचते हैं कि GPS बंद है तो गूगल हमारी लोकेशन ट्रैक नहीं कर सकता, लेकिन गूगल वाईफाई नेटवर्क से आपकी एग्जैक्ट लोकेशन बहुत आसानी से ट्रैक कर सकता है. दरअसल जब आप वाईफाई से अपना डिवाइस कनेक्ट करते हैं तो गूगल वहां की लोकेशन से आपको ट्रैक कर लेता है.

Cell टावर ट्राइगुलेशन

गूगल स्मार्टफोन के नेटवर्क टावर की मदद से भी आपकी लोकेशन को आसानी से ट्रैक कर सकता है. दरअसल अब देश के हर कोने में मजबूत नेटवर्क देने के लिए टेलीकॉम कंपनियों ने मोबाइल टावर लगाई हुई हैं, इनकी मदद से गूगल आपकी लोकेशन का कभी भी पता कर सकता है.

IP एड्रेस

गूगल GPS बंद होने के बाद भी आपके डिवाइस नेटवर्क के IP एड्रेस की मदद से लोकेशन ट्रैक कर सकता है. आपको बता दें IP एड्रेस की मदद से गूगल आपकी लोकेशन आसानी से ट्रैक कर सकता है. इसके लिए गूगल को हाई स्पीड इंटरनेट की जरूरत नहीं. गूगल आपकी लोकेशन को बहुत कम स्पीड के इंटरनेट कनेक्शन से भी ट्रैक कर सकता है.

ब्राउज़र के जरिए Google ट्रैकिंग को कैसे रोकें?

सबसे पहले, Google को आपका डेटा कलेक्ट करने से रोकना होगा. इसके लिए अपने गूगल ब्राउज़र की सेटिंग में जाएं यहां आपको माय एक्टिविटी में क्लिक करने पर गूगल एक्टिविटी का ऑप्शन दिखाई देगा. जिसके आगे आपको वेब एंड ऐप एक्टिविटी, यूट्यूब हिस्ट्री और लोकेशन हिस्ट्री दिखाई देगी. इन सभी ऑप्शन में जाकर आप गूगल की ट्रैकिंग को बंद कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button